Maharashtra Budget (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

भारत के हितों से कोई समझौता नहीं होगा, मुक्त व्यापार समझौतों पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा दावा

Free Trade Agreement: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत मुक्त व्यापार समझौतों में अपने राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं करेगा।

आंचल लोखंडे

Mumbai News: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और इस प्रक्रिया में भारत अपने हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कही।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री की पहल पर विश्व के 38 देशों के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे वैश्विक व्यापार क्षेत्र का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा भारत के लिए खुल गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन समझौतों से देश का समग्र हित सुरक्षित रहेगा और किसानों या किसी अन्य क्षेत्र के हितों को कोई नुकसान नहीं होगा।

कृषि क्षेत्र का संरक्षण सुनिश्चित

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक व्यापार के अवसरों के द्वार भारत के लिए खुल रहे हैं और अन्य देशों की तुलना में भारत को इन समझौतों से अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय किसानों, दुग्ध उत्पादन क्षेत्र और जीएम खाद्य पदार्थों को इन समझौतों से बाहर रखा गया है, जिससे कृषक हितों की रक्षा सुनिश्चित की गई है। अन्य क्षेत्रों के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में प्रवेश का अभूतपूर्व अवसर मिलेगा, जिससे निर्यात, रोजगार और निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

महाराष्ट्र को केंद्रीय बजट से बड़ा लाभ

गोयल ने बताया कि केंद्रीय बजट से महाराष्ट्र को विशेष लाभ मिलेगा। रेलवे परियोजनाओं के लिए राज्य को 24 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। पुणे और नागपुर को आगामी पांच वर्षों में ग्रोथ हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके लिए प्रत्येक शहर को 5 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

मुंबई-पुणे और पुणे-हैदराबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की योजना भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल, वाढवण बंदरगाह के विकास तथा तीसरे हवाई अड्डे जैसी परियोजनाओं से महाराष्ट्र को व्यापक लाभ होगा।

कांग्रेस पर हमला

गोयल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में निराशा का माहौल है और जनता में भ्रम फैलाने के अलावा उनके पास कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता ने जिस प्रकार कांग्रेस के नेताओं को नकारा है, उसे देखते हुए उनके ये प्रयास सफल नहीं होंगे।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला