पनवेल-कर्जत सबअर्बन रेलवे कॉरिडोर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर में बड़ा अपडेट! 15 दिसंबर से बिजली के तारों में दौड़ेगा करंट, 98% काम पूरा

Panvel Karjat Suburban Railway Corridor: पनवेल-कर्जत सबअर्बन रेलवे कॉरिडोर का 98% काम पूरा हो गया है। MRVC ओवरहेड तारों में बिजली आपूर्ति शुरू करेगा, जिसके बाद ट्रेन ट्रायल और सुरक्षा परीक्षण होंगे।

सूर्यप्रकाश मिश्र, प्रमोद यादव

Highlights

  • पनवेल-कर्जत कॉरिडोर पर 15 दिसंबर से ओवरहेड तारों में बिजली आपूर्ति शुरू करने की तैयारी।

  • 29.6 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट का लगभग 98 प्रतिशत काम पूरा।

  • करीब 2,782 करोड़ रुपये की लागत से पांच स्टेशन और तीन सुरंगें बनाई गई हैं।

  • बिजली आपूर्ति के बाद तकनीकी जांच, ट्रेन ट्रायल और सुरक्षा परीक्षण होंगे।

MRVC Panvel Karjat Project: मुंबई महानगर क्षेत्र के यात्रियों की लोकल यात्रा को आसान बनाने वाले पनवेल-कर्जत सबअर्बन रेलवे कॉरिडोर का काम अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। मुंबई रेल विकास कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार किए जा रहे इस 29.6 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव के तहत 15 दिसंबर से ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों में बिजली की आपूर्ति शुरू करने की तैयारी है।

मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन (MRVC) की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, पनवेल से कर्जत के बीच अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर ओवरहेड बिजली के तारों में 15 दिसंबर से बिजली का करंट दौड़ने लगेगा।

उल्लेखनीय है कि मुंबई एमएमआर की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करना एमआरवीसी की बड़ी उपलब्धि है।

मार्च 2025 में पहुंची थी पहली विशेष ट्रेन

परियोजना के निर्माण कार्य में मार्च 2025 में एक अहम उपलब्धि दर्ज हुई थी, जब नए कॉरिडोर पर पहली विशेष ट्रेन पहुंची थी। यह यात्री ट्रेन नहीं, बल्कि रेलवे ट्रैक और निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की गई विशेष ट्रेन थी।

इससे परियोजना के ट्रैक निर्माण और आगे के काम को गति मिली। इस मार्ग पर सुरंगों, पुलों और पहाड़ी क्षेत्रों में रेल संरचनाओं का निर्माण भी किया गया है। एमआरवीसी के अनुसार प्रोजेक्ट का लगभग 98 प्रतिशत काम हो चुका है।

रेलवे अधिकारी इलेक्ट्रिक इंजन और अन्य तकनीकी प्रणालियों की जांच

बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद रेलवे अधिकारी इलेक्ट्रिक इंजन और अन्य तकनीकी प्रणालियों की जांच, ट्रेन ट्रायल तथा जरूरी सुरक्षा परीक्षण कर सकेंगे। नियमित सेवा शुरू करने से पहले सभी अनिवार्य परीक्षण और सुरक्षा संबंधी मंजूरियां जरूरी होंगी।

MRVC ने रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले नागरिकों, कामगारों और आम लोगों को ओवरहेड तारों से दूर रहने की चेतावनी दी है। बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद इन तारों को हमेशा हाई वोल्टेज और चालू स्थिति में माना जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को बिजली के तारों या संबंधित उपकरणों के नजदीक नहीं जाना चाहिए। तारों को छूना या उनके करीब जाना जानलेवा साबित हो सकता है।

2,782 करोड़ रुपये की परियोजना, पांच स्टेशन

करीब 2,782 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में पांच स्टेशन बने हैं। पनवेल, चिखले, मोहपे, चौक और कर्जत। कॉरिडोर में तीन सुरंगें बनाई गई हैं, जिनमें वावरले की लगभग 2.6 किलोमीटर मुंबई उपनगरीय मार्ग पर सबसे लंबी सुरंग है। इसके अलावा कई ब्रिज और अन्य महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी इस परियोजना का हिस्सा हैं।

यात्रियों को मिलेगा वैकल्पिक रेल मार्ग

पनवेल-कर्जत कॉरिडोर शुरू होने से मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क को एक नया संपर्क मार्ग मिलेगा। इससे पनवेल और कर्जत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को कल्याण सेक्शन पर निर्भर हुए बिना एक वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

खासकर तेजी से विकसित हो रहे पनवेल, नैना और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह मध्य रेल का पांचवा लोकल कॉरिडोर होगा।

फिलहाल परियोजना का अगला महत्वपूर्ण चरण बिजली आपूर्ति, तकनीकी परीक्षण, ट्रेन ट्रायल और सुरक्षा मंजूरियों से जुड़ा है। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही मध्य रेल द्वारा यात्री सेवाएं शुरू करने की तारीख स्पष्ट हो सकेगी।

2002 गोधरा कांड में अब तक कितने दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत? जानें 2011 से अब तक की पूरी टाइमलाइन

Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के लिए दूसरी ट्रेन बनी सरयू कमला एक्सप्रेस, जानें रूट, टिकट नियम, जरूरी दस्तावेज

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर तूफान का साया, बारिश और कीचड़ में डूबा पंडाल, VVIP मेहमानों का हवाई सफर रद्द

ध्रुव राठी को कोर्ट से झटका, तीसरी बार वारंट जारी; अब भारत आए तो मुश्किल में फंस जाएंगे Dhruv Rathee

भारत-नेपाल संबंधों का नया अध्याय, बालेन शाह की मौजूदगी में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; इन मुद्दों पर करेंगे सहयोग