मुंबई में खुले मैनहोल से मिलेगी राहत, बीएमसी लगाएगी चेन लॉकिंग वाले लोहे के ढक्कन

Mumbai Manhole Covers: मुंबई में मानसून के दौरान खुले और टूटे मैनहोल से होने वाले हादसों को रोकने के लिए बीएमसी ने नई योजना तैयार की है। मैनहोल पर चेन लॉकिंग वाले आयताकार लोहे के ढक्कन लगाए जाएंगे।
mumbai bmc chain locking manhole covers project
मुंबई मैनहोल(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुंबई में खुले, टूटे और चोरी हुए मैनहोल के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए बीएमसी चेन लॉकिंग ढक्कन लगाने जा रही है।

  • नए आयताकार लोहे के ढक्कन चेन के जरिए फ्रेम से जुड़े होंगे, जिससे उनके खिसकने और चोरी होने की आशंका कम होगी।

  • योजना के तहत लगभग 400 मैनहोल पर नए ढक्कन लगाए जाएंगे। प्रत्येक ढक्कन की अनुमानित लागत 25,769 रुपए है।

BMC Manhole Project: मानसून के दौरान जलभराव और सड़कों पर होने वाले हादसों की सबसे बड़ी वजहों में खुले, टूटे या गायब मैनहोल शामिल रहते हैं। कई बार तेज बारिश में सड़क और मैनहोल का अंतर समझ न आने के कारण पैदल यात्रियों और वाहन चालकों के लिए स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है। इसी समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक नई व्यवस्था लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

इसके तहत अब मैनहोल पर फ्रेम से चेन के जरिए जुड़े 'चेन लॉकिंग' आयताकार लोहे के ढक्कन लगाए जाएंगे। प्रस्ताव के अनुसार, बीएमसी के 'ए' से 'जी/उत्तर' प्रशासनिक विभागों के अंतर्गत आने वाली वर्षा जल निकासी (स्टॉर्म वॉटर ड्रेन) प्रणालियों के मैनहोल पर ये नए ढक्कन बिठाए जाएंगे।

प्रत्येक ढक्कन पर खर्च किए जाएंगे 25,769 रुपए

इन ढक्कनों की सबसे खास बात यह होगी कि इन्हें चैन के माध्यम से फ्रेम के साथ जोड़ा जाएगा। इससे तेज पानी के दबाव या किसी अन्य कारण से ढक्कन के खिसकने का खतरा कम होगा और चोरी की आशंका भी काफी हद तक घट जाएगी। अनुमान के मुताबिक, प्रत्येक ढक्कन पर 25 हजार 769 रुपए की लागत आएगी, जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत लगभग 400 वर्ग मीटर के दायरे में चिहिनत मैनहोल पर नए ढक्कन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रशासन ने इस काम को पूरा करने के लिए 24 महीने की समयसीमा तय की है। इस काम के लिए जारी निविदा प्रक्रिया में दो बार समयसीमा बढ़ाई गई, लेकिन इसके बावजूद केवल दो ठेकेदारों ने बोली लगाई। इनमें 'वैस्टेक इंजीनियर्स' ने जीएसटी को छोड़कर 90 लाख 3 हजार 680 रुपए की सबसे कम बोली पेश की, जो बीएमसी द्वारा तय अनुमानित लागत से 12.65 प्रतिशत कम है।

mumbai bmc chain locking manhole covers project
नागपुर एयर फेस्ट-2026 में गरजे वायुयोद्धा! सुखोई, सूर्यकिरण व सारंग के करतबों ने जीता नागपुरवासियों का दिल

गुरुवार को स्थायी समिति में पेश होगा प्रस्ताव

इस पूरी परियोजना पर कुल 1 करोड़ 10 लाख 49 हजार 79 रुपए खर्च किए जाने का अनुमान है। बीएमसी के सीवरेज और वर्षा जल निकासी विभाग के पास कुल 1 लाख 3 हजार 126 मैनहोल हैं। इनमें से बड़ी संख्या में कास्ट आयरन या डक्टाइल आयरन के ढक्कन लगे हुए हैं।

हालांकि, समय-समय पर भारी वाहनों के दबाव से इनके टूटने और कबाड़ के लालच में चोरी होने की घटनाएं सामने आती रही है। इसके अलावा एक बड़ी व्यावहारिक समस्या यह भी है कि कई पुराने मैनहोल के फ्रेम गैर-मानक या अलग-अलग आकार के है। ऐसे में बाजार में मिलने वाले रेडीमेड और मानक आकार के ढक्कन उन पर पूरी तरह फिट नहीं हो पाते। इस दिक्कत को दूर करने के लिए बीएमसी अपने स्तर पर हर संबंधित मैनहोल की सटीक माप लेगी और उसी के आधार पर आयताकार लोहे के ढक्कन तैयार करवाएगी।

mumbai bmc chain locking manhole covers project
पैसों की बारिश कराने के नाम पर अघोरी पूजा? अकोला के हेमंत सपकाल की इंदौर में मौत

स्थायी समिति की मंजूरी का इंतजार

जीएसटी और 4 प्रतिशत भौतिक आकस्मिकता (फिजिकल कंटीजेंसी) को जोडने के बाद इस ठेके की कुल राशि 1 करोड़ 10 लाख 49 हजार 79 रुपए बैठती है। बारिश से पहले संवेदनशील और खतरनाक मैनहोल को सुरक्षित करने की तात्कालिक जरूरत को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही 50 लाख रुपए तक के कार्य को हरी झंडी दे दी थी।