नितिन नबीन (अध्यक्ष, भाजपा) (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

गणेशोत्सव के बीच नितिन नबीन आ रहे मुंबई-पुणे, गणपति पंडालों में लेंगे बप्पा का आशीर्वाद; देखें पूरा शेड्यूल

Nitin Nabin Maharashtra Visit: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन कल यानी की 16 सितंबर को महाराष्ट्र आएंगे। मुंबई और पुणे में सिद्धिविनायक, लालबागचा राजा, दगडूशेठ समेत प्रमुख गणेश मंडलों में दर्शन करेंगे।

आलोक उमाकृष्ण

Nitin Nabin Visit Maharashtra During Ganeshotsav: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार, 16 सितंबर (कल) को महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। गणेशोत्सव के बीच उनका यह दौरा धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों से जुड़ा होगा।

नबीन मुंबई और पुणे में कई प्रमुख गणेश मंदिरों और गणेश मंडलों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन करेंगे। इस दौरान वे महाराष्ट्र समेत पूरे देश की शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे।

सुबह मुंबई पहुंचेंगे नितिन नबीन

नितिन नबीन सुबह 10:20 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे श्री सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे, जहां भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

इसके बाद सुबह 11:30 बजे वे प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल पहुंचेंगे। यहां वे गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद उनका मलाबार हिल स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास जाने का कार्यक्रम है, जहां स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन करेंगे।

डिप्टी CM के आवास और बांद्रा रिक्लेमेशन भी जाएंगे

नितिन नबीन मलाबार हिल स्थित उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के आधिकारिक आवासों पर भी जाएंगे। दोनों नेताओं के आवास पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे वे बांद्रा रिक्लेमेशन पहुंचेंगे और गणेश दर्शन करेंगे। मुंबई का कार्यक्रम पूरा करने के बाद नबीन पुणे के लिए रवाना होंगे।

प्रमुख गणेश मंडलों में दर्शन

पुणे पहुंचने के बाद भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का कार्यक्रम प्रमुख गणेश मंडलों के दर्शन पर केंद्रित रहेगा। वे सबसे पहले कस्बा पेठ मंडल पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

इसके बाद शाम 5 बजे प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर जाएंगे और भगवान गणेश का आशीर्वाद लेंगे। शाम 5:30 बजे नबीन सदाशिव पेठ स्थित साने गुरुजी तरुण मित्र मंडल में प्रार्थना करेंगे।

फिर वे कोथरूड स्थित श्री साई मित्र मंडल पहुंचेंगे, जहां गणपति दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। गणेशोत्सव के दौरान नबीन का यह पुणे दौरा धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ा रहेगा।

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी