संजय राउत 
मुंबई

'सावधान! ऐसी स्थिति किसी भी देश में हो सकती है, भारत...', नेपाल में बवाल पर किसे चेता रहे संजय राउत?

Nepal News Today: नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने संसद और सुप्रीम कोर्ट को फूंक दिया है। काठमांडू के मयर बालेन शाह को पीएम बनाने की मांग हो रही है।

अर्पित शुक्ला

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में मचे बवाल पर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार (9 सितंबर) को एक्स पर उन्होंने लिखा कि नेपाल में जो हालात बने हैं, वैसी स्थिति किसी भी देश में पैदा हो सकती है। इसलिए सबको सतर्क रहने की जरूरत है। राउत ने कहा कि नेपाल में जेनेरेशन-ज़ेड (1997 से 2012 के बीच जन्मे लोग) के विरोध प्रदर्शनों के पीछे सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार जैसे कई अहम मुद्दे जिम्मेदार हैं। इन प्रदर्शनों के दबाव के बाद सोमवार रात सरकार को सोशल मीडिया से बैन हटाना पड़ा।

क्या कहा संजय राउत ने?

बता दें कि मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब राजधानी काठमांडू के मेयर बालेन शाह को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। इस बीच संजय राउत ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "Nepal today! ये स्थिती किसी भी देश मे पैदा हो सकती है! सावधान! भारत माता की जय! वंदे मातरम!" इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा, "ये हादसा किसी भी देश मे हो सकता है! सावधान रहिये! भारत माता की जय! वंदे मातरम्!"

संसद भवन में लगाई आग

नेपाल में सोमवार को हालात तब और बिगड़ गए जब प्रदर्शनकारियों का एक समूह संसद भवन परिसर में घुस गया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार, आंसू गैस और गोलियों का इस्तेमाल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन परिसर में आग लगा दी। सरकार ने आंदोलन कर रहे युवाओं से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की है। वहीं, फेसबुक, एक्स और व्हाट्सएप जैसी लोकप्रिय सोशल मीडिया साइटें सोमवार रात से फिर से सामान्य रूप से काम करने लगी हैं।

PM ओली ने दिया इस्तीफा

इस उथल-पुथल के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जनता के आक्रोश और राजनीतिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। देश में अब राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बन गई है। जानकारी के मुताबिक, ओली ने देश छोड़ दिया और वो दुबई में श्ररण ले सकते हैं। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें