सक्षणा सलगर (फाइल फोटो, सोशल मीडिया) 
मुंबई

'जब हमारी सरकार आएगी...' शरद पवार गुट की नेता सक्षणा सलगर ने भरी हुंकार, विपक्ष पर किया तीखा वार

NCP Sharad Pawar Foundation Day: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के स्थापना दिवस समारोह में युवा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

आकाश मसने

Sakshana Salgar Statement: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के स्थापना दिवस समारोह में पार्टी की युवा ब्रिगेड ने आगामी राजनीतिक लड़ाई का बिगुल फूंका। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सत्ताधारी पार्टियों पर तीखे हमले किए और कार्यकर्ताओं से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। शरद पवार गुट की यूथ विंग (महिला शाखा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सक्षणा सलगर, छात्र संगठन के अध्यक्ष सुनील गव्हाणे और युवा नेता मेहबूब शेख के भाषण विशेष रूप से चर्चा में रहे।

सक्षणा सलगर का सरकार पर तीखा हमला

शरद पवार गुट की यूथ विंग (महिला शाखा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सक्षणा सलगर ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि एक दिन हमारी सरकार सत्ता में आएगी। जब ऐसा होगा तब हम युवा कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हम अभी हो रही प्रताड़ना का हिसाब-किताब बराबर नहीं कर लेते।

इससे पहले छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील गव्हाणे ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र पर लगातार दिल्ली का दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार महाराष्ट्र की राजनीति में हस्तक्षेप कर रही है।

गव्हाणे ने कहा कि शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, महात्मा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा को बचाए रखना जरूरी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के पीछे केंद्रीय जांच एजेंसियों को लगाया जाता है तथा आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया जाता है।

वहीं युवा नेता मेहबूब शेख ने कहा कि नई पीढ़ी को शरद पवार के कार्यों की जानकारी देना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि शरद पवार ने ओबीसी आरक्षण को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मुख्यमंत्री रहते हुए मराठवाड़ा विश्वविद्यालय को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का नाम देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

शरद पवार ने 1999 में की थी पार्टी की स्थापना

बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस हर साल 10 जून को मनाया जाता है। पार्टी की स्थापना शरद पवार ने 1999 में की थी। हालांकि जुलाई 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में हुई बगावत के बाद पार्टी दो हिस्सों में बंट गई। अजित पवार वाले गुट को पार्टी का नाम व चुनाव चिह्न मिला। वहीं शरद पवार गुट को अपना नाम बदलना पड़ा। इसके बाद शरद पवार ने अपनी पार्टी का नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरचंद्र पवार) कर दिया।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?