महाराष्ट्र MLC चुनाव: पुणे सीट पर NCP vs NCP की जंग होगी जंग, शरद पवार गुट से श्रीकांत पाटिल होंगे उम्मीदवार

Maharashtra MLC Election 2026: महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों के लिए नामांकन का समय नजदीक आते ही सियासी पारा बढ़ गया है। पुणे में शरद पवार और सुनेत्रा पवार गुट के बीच सीधी टक्कर तय है।
NCP vs NCP in Pune MLC Election
सुनेत्रा पवार व शरद पवार (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

NCP vs NCP in Pune MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राज्य सियासी पारा हाई हो गया है। नामांकन भरने के लिए अभी केवल 3 दिन बचे है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने ही कमर कस ली। विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी ने आगामी विधान परिषद चुनाव स्थानीय स्व-शासन निर्वाचन क्षेत्रों से लड़ने का फैसला किया है। गठबंधन के भीतर आज 17 सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित की गई।

शरद पवार गुट से श्रीकांत पाटिल होंगे उम्मीदवार

पुणे सीट किस पार्टी को मिलेगी इसे लेकर चल रही अटकलों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने इस सीट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शरद पवार की NCP का प्रतिनिधित्व करने वाले शहर अध्यक्ष श्रीकांत पाटिल यह चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि वे आज विधान परिषद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं।

सुनेत्रा पवार के खाते में जा सकती है पुणे की सीट

इधर सत्ताधारी गठबधंन महायुति के भीतर पुणे सीट सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी खाते में जा सकती है। स्थानीय स्व-सरकारी निकायों में इस पार्टी के सदस्यों की संख्या सर्वाधिक है। इसे देखते हुए यह लगभग निश्चित माना जा रहा है कि यह सीट सुनेत्रा पवार की NCP के ही खाते में जाएगी।

जहां एक ओर इस बात पर चर्चा चल रही है कि महायुति की ओर से पुणे की सीट सुनेत्रा पवार किसे उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारेंगी। वहीं दूसरी ओर शरद पवार गुट की ओर से श्रीकांत पाटिल चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। यदि यही समीकरण रहते हैं तो इस सीट पर 'NCP बनाम NCP' मुकाबला देखने को मिलेगा।

MVA का सीट शेयरिंग फॉमूला तय!

महा विकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर 15 सीटों पर सहमति बन गई है। वहीं दो सीटों पर अभी भी चर्चा जारी है। कांग्रेस पार्टी 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शरद पवार की NCP तीन सीटों और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शरद पवार गुट पुणे और ठाणे की सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com