सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प

Maharashtra Politics News: सुनेत्रा पवार पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ बारामती में NCP ने पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला फूंका उधर, धाराशिव में तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थकों में खूनी संघर्ष हुआ।

रूपम सिंह

Baramati Sunetra Pawar News: पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पर की गई टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को बारामती में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जोरदार आंदोलन किया। शहर के भिगवन चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चव्हाण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया और ‘जूते मारो’ आंदोलन चलाकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी महिला जनप्रतिनिधि के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि, इस तरह की टिप्पणी न केवल राजनीतिक मर्यादा के विपरीत है, बल्कि सामाजिक मूल्यों को भी ठेस पहुंचाती है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सुनेत्रा पवार पर की गई टिप्पणी तथ्यों पर आधारित नहीं है, बल्कि राजनीतिक निराशा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने वाली महिला नेता पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर राजनीतिक स्तर को गिराने का प्रयास किया गया है।

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से भी इस मामले पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान नारों और तख्तियों के माध्यम से विरोध दर्ज कराया गया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी महिला नेता के सम्मान को ठेस पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिवसेना-राकां में हुई झड़प

घाराशिव जिले के तेरखेड़ा इलाके में सोमवार की आधी रात को पूर्व मंत्री व शिवसेना विधायक तानाजी सावंत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता राहुल मोटे के समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई भारी पत्थरबाजी और हिंसा में इनोवा, फॉर्च्यूनर और थार जैसी 10 से 12 लग्जरी गाडियों में जमकर तोड़फोड़ की गई, जिससे इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया है।

हाल ही में संपन्न हुए जिला परिषद चुनावों में विधायक तानाजी सावंत के गुट को मिली जीत के बाद विवाद और गहरा गया। एनसीपी (राहुल मोटे गुट) का आरोप है कि सावंत समर्थक चुनावी जीत के बाद जश्न के नाम पर उन्माद फैला रहे थे, जिसके कारण यह विवाद हिंसा में बदल गया।

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में गृह मंत्री देंगे जवाब, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा