प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

NCP Merger Update: NCP विलय की चर्चाओं के बीच दिल्ली में सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल की 35 मिनट तक मुलाकात हुई। बैठक के बाद सुनील तटकरे से भी चर्चा, महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • दिल्ली में संसद परिसर के भीतर सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल की बैठक हुई।

  • दोनों नेताओं के बीच एनसीपी के संभावित विलय को लेकर करीब पैंतीस मिनट चर्चा चली।

  • इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी अटकलें एक बार फिर तेज हो गईं।

Supriya Sule Praful Patel Meeting: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर सियासी चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। इसी बीच दिल्ली में शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले और अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल के बीच करीब 35 मिनट तक हुई मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक संसद परिसर में हुई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार गुट के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे के बीच भी बैठक होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इन बैठकों का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है।

शरद पवार से मुलाकात के बाद बढ़ी थीं चर्चाएं

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से NCP के दोनों गुटों के एक साथ आने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। शरद पवार के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान प्रफुल्ल पटेल ने उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद विलय की अटकलों को और हवा मिली। इससे पहले सुनील तटकरे ने भी विलय को लेकर अहम बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि फिलहाल दोनों गुटों के बीच विलय पर कोई चर्चा नहीं हो रही है, लेकिन अगर अजित पवार जीवित होते तो 12 फरवरी को ही दोनों गुटों का विलय हो गया होता। उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई थी।

सुप्रिया सुले ने विलय की संभावना से किया इनकार

दिल्ली में प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात की खबरों के बीच सुप्रिया सुले ने विलय को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार के जीवित रहते दोनों गुटों के विलय को लेकर बातचीत चल रही थी और इस संबंध में सभी को जानकारी थी।

हालांकि, अजित पवार के निधन के बाद उनके लिए यह विषय समाप्त हो गया है। सुले ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें विलय का कोई नया प्रस्ताव नहीं मिला है और न ही इस मुद्दे पर किसी ने उनसे संपर्क किया है। उन्होंने शरद पवार से दूसरे गुट के नेताओं की मुलाकात को सामान्य राजनीतिक शिष्टाचार बताया।

सुनेत्रा पवार के बयान से भी बढ़ी थी चर्चा

इससे पहले सुनेत्रा पवार से जब दोनों गुटों के विलय को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था कि सही समय आने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। वहीं, सुनील तटकरे ने विलय की अटकलों को खारिज करते हुए पार्टी में किसी तरह की टूट की संभावना से भी इनकार किया था। ऐसे में दिल्ली में हुई सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात ने चर्चाओं को फिर तेज कर दिया है। हालांकि, फिलहाल किसी आधिकारिक विलय प्रस्ताव या निर्णय की पुष्टि नहीं हुई है।

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर