NCP स्थापना दिवस कार्यक्रम (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

राकांपा स्थापना दिवस पर युवा नेताओं का सरकार पर हमला, संघर्ष जारी रखने का आह्वान

NCP Foundation Day में युवा नेताओं ने सत्ताधारी पक्ष पर तीखे आरोप लगाए। वहीं सुनेत्रा अजीत पवार ने पार्टी के दिवंगत नेता के योगदान को याद करते हुए उनकी विरासत आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

अपूर्वा नायक

NCP Foundation Day Youth Leaders Attack: राकांपा (शरद गुट) के स्थापना दिवस समारोह में पार्टी की युवा ब्रिगेड ने सत्ताधारी पक्ष पर तीखे हमले किए और कार्यकर्ताओं से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय युवती अध्यक्ष सक्षणा सलगर, छात्र संगठन के अध्यक्ष सुनील गव्हाणे और युवा नेता मेहबूब शेख के भाषण विशेष रूप से चर्चा में रहे।

राष्ट्रीय युवती अध्यक्ष सक्षणा सलगर ने सत्ताधारियों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि एक दिन उनकी पार्टी की भी सरकार आएगी और तब कार्यकर्ताओं को दिए गए कथित राजनीतिक उत्पीड़न का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक दिन हमारी सरकार आएगी।

महाराष्ट्र पर लगातार बढ़ रहा दिल्ली का दबाव

जब हमारी सरकार आएगी, तब हम युवा कार्यकर्ता हमें जो परेशानियां और अन्याय सहना पड़ रहा है, उसका हिसाब चुकता किए बिना शांत नहीं बैठेंगे। इससे पहले छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील गव्हाणे ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र पर लगातार दिल्ली का दबाव बढ़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार महाराष्ट्र की राजनीति में हस्तक्षेप कर रही है। गव्हाणे ने कहा कि शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, महात्मा फुले और डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा को बचाए रखना जरूरी है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के पीछे केंद्रीय जांच एजेंसियों को लगाया जाता है तथा आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया जाता है। वहीं युवा नेता मेहबूब शेख ने कहा कि नई पीढ़ी को शरद पवार के कार्यों की जानकारी देना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि शरद पवार ने ओबीसी आरक्षण को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मुख्यमंत्री रहते हुए मराठवाड़ा विश्वविद्यालय को डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर का नाम देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

दादा के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता

राकांपा के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दादा ने पार्टी के लिए जो कार्य किया, जी योगदान दिया और जिस निष्ठा के साथ पाटी को आगे बढ़ाया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में सुनेत्रा अजीत पवार के हाथों ध्वजारोहण कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का 27वां स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, महात्मा फुले और डॉ। भीमराव आंबेडकर की विचारधारा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए दादा ने जो प्रयास किए, वे वास्तव में प्रेरणादायक हैं, उनके विचारों, मार्गदर्शन और कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। सुनेत्रा पवार ने कहा कि इस वर्ष का स्थापना दिवस बेहद अलग और भावुक करने वाला है, क्योंकि आज हमारे बीच दादा मौजूद नहीं है। उनकी अनुपस्थिति में यह दिन मनाते समय उनकी यादें मन को भावुक कर देती हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट