सुनेत्रा पवार व रोहित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

सुनेत्रा पवार को NCP चीफ बनाने के प्रस्ताव पर 3 विधायकों ने नहीं किए साइन! रोहित पवार का दावे से मचा हड़कंप

NCP Internal Conflict: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के निधन के बाद घमासान शुरू हो गया है। रोहित पवार का दावा है कि सुनेत्रा पवार को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर 3 विधायकों ने साइन नहीं किए हैं।

आकाश मसने

Rohit Pawar On Sunetra Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। शरद पवार गुट के कद्दावर नेता और विधायक रोहित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया है कि पार्टी के सभी विधायक सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नहीं हैं। इस दावे ने राज्य की सियासत में हलचल पैदा कर दी है।

रोहित पवार ने क्या किया दावा?

रोहित पवार के अनुसार, अजित पवार के बाद पार्टी के अधिकांश नेताओं ने सुनेत्रा पवार को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का समर्थन किया है, लेकिन यह समर्थन सर्वसम्मत नहीं है। रोहित पवार ने खुलासा किया कि कुल 35 विधायकों और 32 पदाधिकारियों ने सुनेत्रा पवार के नाम के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिन लोगों ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं, यह उनकी अपनी पार्टी के भीतर एक गंभीर चर्चा का विषय है। उन्होंने मीडिया और राजनीतिक विश्लेषकों को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें उन लोगों की सूची देखनी चाहिए जिन्होंने साइन नहीं किए हैं और उनसे इसका कारण पूछना चाहिए।

NCP के विलय पर क्या बोले रोहित?

रोहित पवार ने एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि अजित दादा पवार के जीवित रहते हुए विलय को लेकर चर्चा चल रही थी क्योंकि वे दोनों परिवारों और पार्टियों को एक साथ लाना चाहते थे। रोहित पवार के मुताबिक, "दादा एनसीपी के नेतृत्व में कई बदलाव चाहते थे और उनकी इच्छा थी कि कोई युवा नेता प्रदेश अध्यक्ष बने।" उन्होंने खुलासा किया कि इस पद के लिए अमोल कोल्हे का नाम प्रस्तावित किया गया था। हालांकि, अजित दादा के निधन के बाद स्थितियां बदल गई हैं।

क्या सुनेत्रा पवार बनेंगी NCP अध्यक्ष

वर्तमान में सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि वित्त विभाग को छोड़कर बाकी सभी महत्वपूर्ण विभाग उन्हें सौंप दिए गए हैं। पार्टी के भीतर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी चल रही है, लेकिन 3 विधायकों के विरोध की खबरों ने इस प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। हालांकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता प्रफुल पटेल ने ऐलान किया है कि सुनेत्रा पवार ही NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगी। जिसकी घोषणा 26 फरवरी को की जा सकती है।

राजनीतिक भविष्य और चुनौतियां

रोहित पवार का कहना है कि अजित दादा की भावनात्मक और राजनीतिक इच्छा दोनों गुटों को साथ देखने की थी। लेकिन अब उनके जाने के बाद नेतृत्व का संकट गहराता दिख रहा है। जहां एक तरफ सुनेत्रा पवार को बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के भीतर असंतोष के सुरों ने आगामी दिनों में बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल की ओर इशारा किया है।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी