नवाब मलिक और समीर वानखेड़े (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

नवाब मलिक का हाथ नहीं! समीर वानखेड़े मामले में NCB का बड़ा यू-टर्न, बताया आखिर किसके कहने पर हो रही है जांच?

Sameer Wankhede NCB: समीर वानखेड़े मामले में NCB का बड़ा खुलासा! बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा- नवाब मलिक के इशारे पर नहीं, बल्कि 2 शिकायतों के आधार पर हो रही है वानखेड़े की जांच।

प्रिया जैस

Sameer Wankhede and Nawab Malik: स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि एजेंसी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े पर लगे अनियमितताओं के आरोपों की जांच खुली शिकायतों पर आधारित है न कि एनसीपी के नेता नवाब मलिक के इशारे पर।

NCB ने उपमहानिदेशक (दक्षिण पश्चिम क्षेत्र) विशाल सनप के माध्यम से दाखिल हलफनामे में दावा किया कि 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी वानखेड़े के खिलाफ पूछताछ दो खुली शिकायतों के आधार पर की गई। एजेंसी ने मलिक की ओर से किसी तरह संपर्क किए जाने की बात खारिज कर दी और कहा कि वानखेड़े के खिलाफ दर्ज पिछले मामलों में अनियमितताओं के आरोपों की जांच करना उसका कर्तव्य है।

NCB ने हाई कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

हलफनामे में कहा गया है, ध्यान देने योग्य है कि इनमें से कोई भी शिकायत नवाब मलिक ने दर्ज नहीं करवाई थी, और ये जांच उनके किसी भी संदेश के आधार पर शुरू नहीं की गई थीं। समीर वानखेडे ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मादक पदार्थ से संबंधित मामलों की जांच को चुनौती दी थी।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा मामला शामिल

  • इसमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा मामला भी शामिल है।
  • इसके बाद उन्होंने अपने वकील राजीव चव्हाण के जरिए अदालत में जवाबी हलफनामा प्रस्तुत किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें 2021 में क्रूज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद कई मामलों का सामना करना पड़ रहा है।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने भी उनसे रंजिश निकाली क्योंकि उन्होंने मादक पदार्थ मामले में उनके दामाद समीर खान को गिरफ्तार किया था।

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

होर्मुज में भारतीय नाविकों पर अटैक से भड़का भारत, MEA ने जारी किया बयान, बोले- तुरंत बंद हो जहाजों पर हमले

दिल्ली में आर-पार की लड़ाई! कांग्रेस का दिल्ली चलो कॉल, SC मार्च की तैयारी में नेता विपक्ष राहुल गांधी