नवनाथ बन ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

शिवसेना UBT में फूट: उद्धव ठाकरे की वापसी कांग्रेस पर निर्भर, BJP प्रवक्ता नवनाथ बन का बड़ा हमला

Shiv Sena UBT Internal Split: भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन ने संजय राऊत और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक वापसी अब कांग्रेस पर निर्भर है।

अपूर्वा नायक

Navnath Ban Attacks Uddhav Thackeray: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने गुरुवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राऊत पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे की विधान परिषद में संभावित वापसी अब कांग्रेस के फैसले पर निर्भर होगी।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उद्धव को फिर से विधायक बनाने के लिए राउत को सोनिया गांधी के सामने नाक रगड़नी पड़ेगी नवनाथ बन ने कहा कि जब शिवसेना भाजपा के साथ थी, तब उसे सम्मान और स्वाभिमान प्राप्त था, लेकिन अब वह कांग्रेस के सहारे चल रही है। उनके मुताबिक, हिंदुत्व से समझौता करने के कारण ही जनता ने उद्धव और उनकी पार्टी को नकार दिया है।

जनता ने असली शिवसेना और एनसीपी को चुना

शिंदे और अजित पवार की पार्टियों को असली बताते हुए बन ने दावा किया कि विधानसभा, जिला परिषद और महापालिका चुनावों में जनता ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राकां 6 के असली होने पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला आना भले ही बाकी है, लेकिन जनमत स्पष्ट है। भाजपा प्रवक्ता ने राऊत की बयानबाजी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने आचरण पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देवेंद्र फडणवीस जैसे नेताओं को क्या बोलना है, यह बताने का अधिकार राऊत को नहीं है।

उद्धव गुट कांग्रेस में शामिल हो सकता है

नवनाथ बन ने दावा किया कि उद्धव गुट का कांग्रेस में विलय संभव है और इसके लिए संजय राऊत भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल जनता के समर्थन से मजबूत हैं और उनका स्वतंत्र अस्तित्व कायम है।

संभाजीनगर में UBT में बड़ी फूट

  • संभाजीनगर से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। यहां शिवसेना यूबीटी में बड़ी फूट देखने को मिल रही है। जिला परिषद की विशेष समितियों के चुनाव में पार्टी का व्हिप नजरअंदाज कर दिया गया है।
  • अंबादास दानवे द्वारा चुनाव से दूर रहने का व्हिप जारी किया गया था, लेकिन कृष्णा डोंगांवकर चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं और उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। कृष्णा डोंगांवकर शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद संदिपान भुमरे से मिलने पहुंचे।
  • उन्होंने अपील की कि यदि भाजपा के साथ तालमेल नहीं बैठता, तो शिवसेना (शिंदे गुट) उन्हें समर्थन दें। इस कदम से साफ है कि उन्होंने पार्टी का व्हिप तोड़ दिया है, जिससे संभाजीनगर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद के सभापति पद के लिए चुनाव हुआ।
  • उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने अपने सदस्यों को मतदान न करने का व्हिप जारी किया था। इसके बावजूद कृष्णा डोंगांवकर ने न केवल नामांकन पत्र खरीदा, बल्कि समर्थन जुटाने के लिए एकनाथ शिंदे गुट के सांसद भुमरे से भी मुलाकात की।
  • डोगांवकर ने शिंदे गुट से अपील की कि वे गैरहाजिर रहने के बजाय उन्हें वोट दें। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या शिंदे गुट ठाकरे गुट की मदद करता है या नहीं। यह घटना संभाजीनगर की जिला परिषद राजनीति में शिवसेना और भाजपा के बीच बढ़ती दूरी को भी दर्शाती है।

Weather Alert: UP-MP समेत 21 राज्यों में मंडराया खतरा, IMD ने भारी बारिश और तेज हवाओं का जारी किया ऑरेंज अलर्ट

6 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में पिटाई के दौरान टीचर की गोद में गिरा बच्चा, वीडियो वायरल

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

सुप्रीम कोर्ट में खेल के अधिकार पर बड़ी सुनवाई, क्या बच्चों को मिलेगा खेलने का मौलिक अधिकार?

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?