नवी मुंबई डबल मर्डर केस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

तलोजा एमआईडीसी डबल हत्या कांड में आरोपी पकड़ा गया, लोहे के पाइप से किया था हमला

Navi Mumbai  में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने गुस्से में आकर सड़क से गुजर रहे 2 लोगों पर लोहे के पाइप से हमला किया था।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai Taloja Double Murder Case: नवी मुंबई के तलोजा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम तुहिन बिश्वरूप घोष है, जो तलोजा एमआईडीसी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और विभिन्न सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की।

3 मार्च को तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में पुलिस को सड़क पर एक साइकिल सवार मृत अवस्था में मिला था, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच में पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों पर किसी भारी वस्तु से हमला किया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

अस्पताल में घायल की भी हुई मौत

घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद उसकी भी मृत्यु हो गई। इसके बाद यह मामला दोहरी हत्या में बदल गया और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी।

गुस्से में किया हमला

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं थे और इसी कारण वह परेशान और गुस्से में था। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे साइकिल सवार राजू बसुमतारी पर उसने लोहे के पाइप से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पूछने पर दूसरे व्यक्ति पर भी हमला

घटना के समय वहां मौजूद साईनाथ भूर्या पाटिल ने आरोपी से पूछा कि वह उस व्यक्ति को क्यों मार रहा है। इस पर आरोपी ने गुस्से में आकर उसी लोहे के पाइप से उसके सिर पर भी वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी