नवी मुंबई मनपा (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: नवी मुंबई नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड नामांकन, 2 जनवरी तक नाम वापसी

Navi Mumbai Municipal Election के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आठ मंडलों से कुल 956 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। अब नामांकन जांच और नाम वापसी के बाद अंतिम उम्मीदवार सूची जारी की।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) के आम चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई।

तय समयसीमा के भीतर आठों चुनावी मंडलों से कुल 956 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसके साथ ही अब चुनावी प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है।

8 मंडलों से 956 नामांकन पत्र दाखिल

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र दीघा से बेलापुर तक कुल आठ मंडलों में विभाजित है। इन सभी मंडलों से कुल 956 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। चुनाव विभाग के अनुसार, अब सभी नामांकन पत्रों की विधिवत जांच की जा रही है, ताकि वैध उम्मीदवारों की सूची तैयार की जा सके।

नेरुल में सबसे ज्यादा, दीघा में सबसे कम नामांकन

चुनाव आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक नामांकन पत्र नेरुल मंडल से दाखिल किए गए हैं। नेरुल मंडल से कुल 162 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए नामांकन किया है। वहीं, सबसे कम नामांकन दीघा मंडल से सामने आए हैं, जहां कुल 86 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

मंडलवार नामांकन की स्थिति

बेलापुर मंडल से 136, नेरुल से 162, वाशी से 102, तुर्भे से 145, कोपर खैराणे से 123, घनसोली से 113, ऐरोली से 89 और दीघा से 86 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस प्रकार कुल नामांकन पत्रों की संख्या 956 रही।

2 जनवरी तक नाम वापसी का अवसर

उपायुक्त (चुनाव विभाग) भागवत डोईफोडे ने बताया कि 31 दिसंबर को प्राप्त नामांकन पत्रों की प्रारंभिक जांच की जा चुकी है। उम्मीदवारों को अपने नामांकन पत्र वापस लेने के लिए 2 जनवरी तक का समय दिया गया है। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

2917 नामांकन पत्र किए गए थे वितरित

चुनाव विभाग के अनुसार, मनपा चुनाव के लिए कुल 2917 नामांकन पत्र वितरित किए गए थे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब चुनाव प्रचार और राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे