नवी मुंबई की नवनिर्वाचित मेयर सुजाता पाटिल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

नवी मुंबई में BJP का परचम: सुजाता पाटिल निर्विरोध बनीं महापौर, शिवसेना के पीछे हटने से पलटा पूरा खेल

Navi Mumbai Mayor Election: नवी मुंबई महानगपालिका में बीजेपी की सुजाता पाटिल निर्विरोध महापौर चुनी गई हैं। शिवसेना (शिंदे गुट) की उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लेने के बाद गठबंधन में सुलह हो गई है।

आकाश मसने

Navi Mumbai Mayor Election Sujata Patil Win: नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) के महापौर चुनाव का सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी की सुजाता पाटिल को आधिकारिक तौर पर नवी मुंबई का नया महापौर चुन लिया गया है।, सुजाता पाटिल ने यह जीत निर्विरोध हासिल की है, क्योंकि प्रतिद्वंद्वी खेमे से किसी ने उनके खिलाफ चुनौती पेश नहीं की। उनके साथ ही बीजेपी के दशरथ भगत को उप महापौर (डिप्टी मेयर) चुना गया है।

गठबंधन में दरार और फिर सुलह की कहानी

इस चुनाव के पीछे पिछले कुछ दिनों से भारी राजनीतिक उठापटक चल रही थी। नवी मुंबई में बीजेपी और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। हालांकि, महापौर पद को लेकर दोनों सहयोगियों के बीच अनबन हो गई थी, जिसके कारण दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए थे। शिवसेना की ओर से सरोज पाटिल ने नामांकन दाखिल किया था, जिससे मुकाबले के दिलचस्प होने की उम्मीद थी। लेकिन मतदान वाले दिन यानी गुरुवार को दोनों गुटों के बीच सुलह हो गई और शिवसेना ने अपनी उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया, जिससे सुजाता पाटिल की राह आसान हो गई।

बहुमत का गणित और 'होटल पॉलिटिक्स'

नवी मुंबई में महापौर बनने के लिए किसी भी दल को 66 नगरसेवकों के समर्थन की आवश्यकता थी। आंकड़ों के लिहाज से बीजेपी का पलड़ा पहले से ही भारी था। बीजेपी के पास अपने 65 नगरसेवक थे और एक निर्दलीय पार्षद का भी उन्हें समर्थन प्राप्त था। दूसरी ओर, शिवसेना (शिंदे गुट) के पास 42 नगरसेवक थे। किसी भी प्रकार की 'हॉर्स ट्रेडिंग' या पार्षदों की खरीद-फरोख्त से बचने के लिए बीजेपी ने बेहद सावधानी बरती। पार्टी ने अपने सभी पार्षदों को एक सुरक्षित होटल में ठहराया था और उन्हें सीधे मतदान के समय ही निगम लाया गया।

कौन हैं नई महापौर सुजाता पाटिल?

सुजाता पाटिल नवी मुंबई की राजनीति में एक उभरता हुआ चेहरा हैं। वह नेरूल इलाके से दूसरी बार नगरसेविका चुनी गई हैं। उनके पति, सूरज पाटिल, बीजेपी के एक दिग्गज और आक्रामक नेता माने जाते हैं, जो पूर्व मंत्री गणेश नाइक के बेहद वफादार हैं। महापौर के पद पर सुजाता पाटिल की नियुक्ति से क्षेत्र में बीजेपी और गणेश नाइक समर्थकों का दबदबा और मजबूत होने की उम्मीद है। इस जीत के बाद नगर निगम में जश्न का माहौल है, हालांकि डिप्टी मेयर पद के लिए शिवसेना ने पहले आकाश बालकृष्ण माधवी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अंततः वहां भी बीजेपी के दशरथ भगत ने बाजी मारी।

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!