नवी मुंबई एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर संकट! नामकरण न हुआ तो उद्घाटन नहीं होने देंगे, NCP सांसद की धमकी

Navi Mumbai International Airport के नाम को लेकर अभी से विवाद शुरू हो गया है। शरद पवार गुट के सांसद सुरेश म्हात्रे ने इस एयरपोर्ट के नामकरण के बिना उद्घाटन नहीं होने की धमकी दी।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम डी बी पाटिल के नाम पर रखने की अधिसूचना 23 तारीख तक यदि जारी नहीं हुई तो हवाई अड्डे क उद्घाटन किसी भी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा।

हवाई अड्डे के उ‌द्घाटन का विरोध करने के लिए लाखों की संख्या में हवाई अड्डे पर जाएंगे। लेकिन नामकरण से पहले किसी भी कीमत पर उद्घाटन नहीं होने दिया जाएगा। हमारे 5 लोग शहीद हुए हैं, हम 15 और शहीद होने के लिए तैयार हैं।

बाल्दी ने कहा, अभी तक कहां थे बाल्या

यह बात एनसीपी (शरद पवार गुट) के सांसद सुरेश म्हात्रे (बाल्या मामा) ने सरकार को चेतावनी देते हुए कही। सांसद सुरेश म्हात्रे द्वारा सरकार को चेतावनी देने के बाद, अब भाजपा गुट से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी है। विधायक महेश बाल्दी ने कहा कि जब नामकरण संघर्ष चल रहा था, तब ये कहां थे, हमारे हजारों युवाओं ने इस लड़ाई को लड़ा और उन पर आपराधिक मामले भी दर्ज हुए, विधायक महेश बाल्दी ने बाल्या मामा की आलोचना की।

नवी मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अक्षा बन रहा है। इस हवाई अड्डे का जल्द ही उद्‌घाटन किया जाएगा। पिछले कई सालों से इस हवाई अड्डे का नाम पूर्व सांसद डी बी पाटिल के नाम पर रखा गया है। लेकिन केंद्रीय स्तर पर कोई हलचल नहीं होने पर सांसद सुरेश म्हात्रे के नेतृत्व में भिवंडी से नवी मुंबई के जसाई तक एक रैली निकाली गई। उसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में म्हात्रे ने सरकार को सीधे तौर पर चेतावनी दी। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दा बी पाटिल के नाम पर रखने की अधिसूचना 23 तारीख तक जारी नहीं ब हुई ती हम फिर से जोरदार आदोलन करेंगे।

जल्द होगी एयरपोर्ट के नामकरण की घोषणा

उरण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक महेश बाल्दी ने सांसद म्हात्रे की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दी बा पाटिल के नाम पर रखा जाएगा। जनता की भावना है कि 30 तारीख से पहले इस हवाई अड्डे का नामकरण हो जाना चाहिए। हमने केंद्र सरकार को इसकी जानकारी दे दी है। बाल्दी ने कहा कि नामकरण कब होगा, यह हमें जल्द ही पता चल जाएगा।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक