Ravindra Chavan BJP Maharashtra (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

नवी मुंबई हवाई अड्डा प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, चव्हाण ने दी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई

Ravindra Chavan: रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ की नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रबंधन समिति की नई कार्यकर्ता की घोषणा की गई।

आंचल लोखंडे

Navi Mumbai Airport Management Committe: अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ की नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी की सोमवार को आधिकारिक घोषणा कर दी गई। यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और संघ के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति में की गई। मुंबई स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया।

श्रमिकों के हितों की रक्षा का संकल्प

इस अवसर पर नवनियुक्त टीम को संबोधित करते हुए रवींद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। चव्हाण ने स्पष्ट किया कि संगठन की कार्यशैली 'किसी पर अन्याय न होने देने' के सिद्धांत पर आधारित होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रमुख नियुक्तियों का विवरण

नई कार्यकारिणी में रूपेश धुमाले को संयुक्त महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर किरण पवार, युहान केर्सी दोराबाजी और सुजीत न्यायनिर्गुणे की नियुक्ति की गई है। सचिव के रूप में प्रभुदास भोईर, मुखांश नाईक और गजानन पाटील संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

माथाडी संगठन का भी विस्तार

हवाई अड्डा समिति के साथ-साथ अखिल भारतीय माथाडी संगठन की कार्यकारिणी भी घोषित की गई। इसमें जितेश शिंदे को रायगड जिलाध्यक्ष, सचिन जोशी को भिवंडी-पालघर जिला उपाध्यक्ष और विक्रांत भोसले को ठाणे-उरण उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दक्षिण मुंबई और वरली विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान की जा सके।

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!