अशोक भाऊसो पाटिल (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

नवी मुंबई में इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट, कई कामों को हरी झंडी; करोड़ों के प्रोजेक्ट को मंजूरी

Navi Mumbai Civic Projects: नवी मुंबई में सड़क, सीवरेज और फुटपाथ सुधार के करोड़ों रुपये के प्रस्ताव मंजूर। नागरिक सुविधाएं बेहतर करने के लिए मनपा की बड़ी पहल।

अंकिता पटेल

NMMC Development: नवी मुंबई में नागरिकों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए मनपा प्रशासन द्वारा स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग में करोड़ों रुपये के कई नागरिक प्रस्तावों को पेश किया गया। जिसे स्टैंडिंग के कमेटी चेयरमैन अशोक भाऊसो पाटिल की अध्यक्षता में मंजूरी दी गई। इसमें शिरवणे में दत्तकृपा वाड़ी में कच्ची सड़क की वजह से लोगों को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए 28 लाख 85 हजार रुपये के सड़क सुधार के काम को मंजूरी दी गई।

इसी तरह वाशी विभाग के सेक्टर 11 जुहूगांव में 71 लाख 87 हजार रुपये के सीवरेज और फुटपाथ सुधार के काम को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही वाशी हाईवे के पास सेक्टर 1 डी टाइप बिल्डिंग से वाशी मेन रोड के किनारे सेक्टर 2 आरती सोसायटी तक 2 करोड़ 90 लाख रुपये के सीवरेज और फुटपाथ सुधार के काम को मंजूरी दी गई है।

27.98 लाख की राशि मंजूर

मनधा में पेश किए गए कामी के प्रस्तावों में सेक्टर 11 जुहूगांव में सीवरेज के सुधार कार्य के लिए 27 लाख 98 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई साथ ही बेलापुर प्रभाग में नेरुल के सेक्टर 21 में शंकराचार्य उद्यान के सामने सीवर और फुटपाथ के सुधार के लिए 61 लाख 32 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई।

इसके अलावा नेरुल के सेक्टर 20 में शिवम अपार्टमेट से श्री विला तक सीवरेज के सुधार के लिए 35 लाख 50 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है। नेरुल के सेक्टर 18 में श्री गणेश तालाब के चारों और की दीवार के सुधार कार्य के लिए 36 लाख 72 हजार रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।

डिवाइडर में लगाई जाएगी एफआरपी ग्रिल

वहीं वाशी में पाम बीच रोड कोपरी सिग्नल से पाम बीच गैलेरिया मॉल तक और के स्टार होटल से अरेंजा कॉर्नर तक सड़क के डिवाइडर में एफआरपी ग्रिल लगाने का काम 1 करोड़ 17 लाख रुपये की निधि मंजर की गई है।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज