(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

Navi Mumbai को मिलेगा देश का सबसे बड़ा इंडोर एरिना, 9 दिसंबर से एओआई प्रक्रिया शुरू

CIDCO ने नवी मुंबई में देश का पहला वर्ल्ड-क्लास मल्टीपर्पज इंडोर एंटरटेनमेंट एरिना बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 25 हजार क्षमता वाला यह प्रोजेक्ट शहर को एंटरटेनमेंट हब बनाएगा।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai News In Hindi: सिडको ने नवी मुंबई को एक वर्ल्ड-क्लास एंटरटेनमेंट हब और बेहतरीन शहर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. सिडको का कहना है कि यह देश की अर्बन प्लानिंग को एक नई दिशा देने का काम करेगा.

भविष्य के शहर के तौर पर सोचा गया नवी मुंबई आज के शहर के तौर पर चमक रहा है. सिडको को नवी मुंबई को देश में लाइव एंटरटेनमेंट क्रांति का सेंटर बनाने पर गर्व है. इस बारे में एक जरूरी कदम के तौर पर, सिडको ने नवी मुंबई में देश का पहला मशहूर मल्टीपर्पज इंडोर लाइव एंटरटेनमेंट एरिना बनाने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (एओएफ) जारी करके प्रोसेस शुरू किया है.

एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट डॉक्यूमेंट 9 से ऑनलाइन

  • एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट डॉक्यूमेंट 9 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इसे न्यूयॉर्क में मैडिसन स्क्वायर गार्डन और लंदन में 2 एरिना जैसे मल्टी-पर्पस थिएटर से प्रेरणा लेकर बनाया गया. यह प्रोजेक्ट देश में एंटरटेनमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर में नए स्टैंडर्ड सेट करेगा।
  • यहां 20 हजार लोगों के बैठने की कैपेसिटी और 25 हजार लोगों के खड़े होने की कैपेसिटी के साथ, यह देश का पहला वर्ल्ड क्लास और ग्रैंड इंडोर एरिना होगा, जो वर्ल्ड-क्लास एंटरटेनमेंट इवेंट्स, इंटरनेशनल स्पोर्टिंग इवेंट्स, ग्रैंड कल्चरल फेस्टिवल्स और इमर्सिव प्रोडक्शन्स होस्ट करेगा।
  • नवी मुंबई को एक वर्ल्ड-क्लास एंटरटेनमेंट और बेहतरीन शहर के तौर पर बनाने पर गर्व हब है. देश का पहला मशहूर मल्टीपर्पज इंडोर लाइव एंटरटेनमेंट एरिना बनाने का जो प्रोसेरा शुरू हुआ है, यह आने वाली कल्चरल और इकोनॉमिक कांति की नींव है।

यह प्रोजेक्ट भारतीयों के लिए वर्ल्ड क्लास एंटरटेनमेंट के रास्ते खोलेगा, कलाकारों, एटखेन्योर और लोकल कम्युनिटी के लिए कई मौके बनाएगा, और ग्लोबल मैप पर नवी मुंबई की जगह को और मजबूत करेगा, यह हर स्टेज पर आइडियाज़ को हकीकत में बदलने के सिडको के कमिटमेंट को दिखाता है।-विजय सिंघल, प्रबंध निदेशक सिडको

कल्चरल और इकोनॉमिक मूवमेंट की शुरुआत

सिडको की कोशिश है कि इंडस्ट्री के जाने-माने स्टेकहोल्डर्स के साथ पार्टनरशिप में वर्ल्ड क्लास नॉलेज और ऑपरेशन कैपेबिलिटी लाकर देश के एंटरटेनमेंट सेक्टर का भविष्य बनाना है। यह पहल सिर्फ एक जगह बनाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह एक कल्चरल और इकोनॉमिक मूवमेंट की शुरुआत है।

यह प्रोजेक्ट बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करेगा, टूरिज्म को बढ़ावा देगा, इंडस्ट्री के नए मौके पैदा करेगा और नवी मुंबई को देश का एक लीडिंग शहर बनाएगा जो लाइव एंटरटेनमेंट, ग्लोबल इवेंट्स और वर्चुअल एक्सपीरियंस देगा. इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रोसेस चल रहा है, जो आइडिया को हकीकत में बदलने और नवी मुंबई को देश की लाइव एंटरटेनमेंट कैपिटल के तौर पर अपनी जगह पक्की करने के सिडकों के कमिटमेंट को दिखाता है।

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम