Sambhajinagar: मनपा का 43वां स्थापना दिवस,10 दिन तक कार्यक्रमों की धूम

Sambhajinagar मनपा अपना 43वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मना रही है।1 से 10 दिसंबर तक सांस्कृतिक, स्वास्थ्य, क्रीड़ा व प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित हैं। रक्त समूह जांच शिविर व क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू।
छत्रपति संभाजीनगर मनपा (pic credit; social media)
छत्रपति संभाजीनगर मनपा (pic credit; social media)
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: महानगरपालिका अपना 43वां स्थापना दिवस इस वर्ष भव्य तरीके से मना रही है। 8 से 10 दिसंबर तक सांस्कृतिक, स्वास्थ्य, क्रीड़ा और प्रशासनिक उपक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की शुरुआत 1 दिसंबर से ही हो गई थी।

शिक्षा विभाग की ओर से इंदिरा नगर बायजीपुरा स्थित विद्यालय में आनंद नगरी का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त रक्त समूह जांच शिविर शुरू किए। खेल विभाग ने 6 दिसंबर से मनपा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की है।

राष्ट्रीय महापुरुषों का किया जाएगा अभिवादन

आयुक्त और प्रशासक जी श्रीकांत के मार्गदर्शन में 8 दिसंबर को मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सुबह 8 बजे राष्ट्रीय महापुरुषों के प्रतिमाओं को अभिवादन कर कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यांत्रिकी विभाग की ओर से मनपा वाहन पथसंचलन निकाला जाएगा। यह पथसंचलन वर्कशॉप से शुरू होकर सेवन हिल मार्गे होकर वापस यांत्रिकी विभाग में संपन्न होगा। शुभारंभ मनपा आयुक्त जी श्रीकांत करेंगे। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मनपा मुख्यालय में PMJAY कार्ड शिविर होगा। दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक क्र। 03 के तहत तीसगांव, सुंदरवाड़ी, पडेगांव और हर्मूल क्षेत्रों में प्रस्तावित गृह प्रकल्प की ऑनलाइन सोडत प्रक्रिया का शुभारंभ आयुक्त के हाथो किया जाएगा। इसके बाद संपत्ती कर विभाग के लिए श्रीमित्र मोबाइल एप्लिकेशन का लोकार्पण किया जाएगा। शाम को मुख्यालय परिसर में अधिकारी और कर्मचारियों के लिए अंताक्षरी स्पर्धा आयोजित होगी।

10 को कर्मचारियों के लिए नेत्र जांच

यांत्रिकी विभाग में सुबह 10 से 5 बजे तक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नेत्र जांच शिविर होगा। मनपा मुख्यालय प्रांगण में फन गेम का आयोजन किया जाएगा। कला दालन में बुद्धिबुद्धि प्रतियोगिता होगी। दोपहर में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्नेहभोजन रखा गया है। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 43वें स्थापना दिवस समारोह का औपचारिक समापन किया जाएगा।

9 को स्वास्थ्य, खेल और सांस्कृतिक प्रोग्राम होंगे

सिल्क मिल कॉलोनी अस्पताल में सुबह 9 से 1 बजे तक महिलाओं के लिए दुर्बीनी द्वारा परिवार नियोजन शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया गया है। बंसीलाल नगर अस्पताल में सुबह 9 से 3 बजे तक सभी सेवक, सेविका, मलेरिया कर्मचारी और सफाई कर्मचारियों के लिए मुफ्त नेत्र जांच और मोतियाबिंद निदान शिविर आयोजित होगा।

ठाकरे उद्यान में सुबह 10 बजे आयुक्त 5 टोइंग क्रेन और 1 पॉट होल मशीन का लोकार्पण करेंगे। मनपा मुख्यालय में आयुक्त संघ बनाम पत्रकार संघ क्रिकेट मैच और महिला कर्मचारियों का क्रिकेट मैच खेला जाएगा।