एसी लोकल ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Navi Mumbai AC Train का किराया बना यात्रियों की चिंता, 20 मिनट सफर के लिए 70 रुपये तक खर्च

Navi Mumbai में शुरू हुई एसी लोकल ट्रेनों ने यात्रियों को आरामदायक सफर दिया है, लेकिन ज्यादा किराया मध्यम वर्ग और दैनिक यात्रियों के लिए चिंता का कारण बन गया है।

अपूर्वा नायक

AC Local Train In Navi Mumbai: नवी मुंबई में यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई एसी लोकल ट्रेनों ने आरामदायक और पसीना-मुक्त यात्रा का विकल्प दिया है।

हालांकि, इन ट्रेनों का ज्यादा किराया आम और मध्यम वर्गीय यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है. कई यात्रियों का कहना है कि ठंडी यात्रा का मजा तो है, लेकिन टिकट के दाम से जेब पर बोझ बढ़ गया है।

26 जनवरी से शुरू हुए 14 ट्रिप

रेलवे ने 26 जनवरी 2026 से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पनवेल के बीच 7 एसी लोकल ट्रेनों के कुल 14 ट्रिप फिर से शुरू किए हैं। इन ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा अनुभव देना है, लेकिन किराए की तुलना में सुविधाएं महंगी साबित हो रही हैं।

कम दूरी के लिए भी ज्यादा किराया

वाशी से पनवेल तक करीब 20 मिनट की यात्रा के लिए एसी लोकल का टिकट लगभग 70 रुपये तक है। जबकि इसी दूरी के लिए साधारण लोकल में करीब 15 रुपये और फर्स्ट क्लास में लगभग 65 रुपये में यात्रा संभव है। यात्रियों का कहना है कि एसी लोकल के एक टिकट में साधारण लोकल की कई यात्राएं की जा सकती हैं।

मंथली पास भी बना बोझ

दैनिक यात्रियों, खासकर मजदूर वर्ग के लिए एसी लोकल का मासिक पास महंगा साबित हो रहा है. एसी पास की कीमत 1,200 से 24,000 रुपये तक है, जबकि साधारण पास 300 से 4,000 रुपये और फर्स्ट क्लास पास 1,100 से 12,000 रुपये के बीच उपलब्ध है. यात्रियों ने रेलवे से अपील की है कि एसी लोकल का किराया कम किया जाए, ताकि यह सुविधा आम लोगों की पहुंच में आ सके।

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!