देवयानी फरांदे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

BJP में टिकट की होड़, फरांदे बोलीं-किसी एक नेता से टिकट तय नहीं होगा

Nashik Municipal Corporation की 122 सीटों के लिए भाजपा में 1100 से अधिक दावेदार सामने आए हैं। चुनाव प्रमुख देवयानी फरांदे ने साफ किया कि टिकट पहचान से नहीं, ग्राउंड सर्वे से मिलेगा।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: आगामी मनपा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकट के दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। नाशिक शहर की 122 सीटों के लिए - करीब 1100 उम्मीदवारों ने अपनी इच्छा जताई है।

इस बीच, नवनियुक्त चुनाव - प्रमुख विधायक देवयानी फरांदे ने साफ कर दिया है कि केवल पहचान के दम पर टिकट नहीं मिलेगा। विधायक राहुल ढिकले की जगह जिम्मेदारी संभालने के बाद शुक्रवार, 19 दिसंबर को भाजपा कार्यालय में हुई पहली बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश दिया।

गलतफहमी में ना रहे कोई कार्यकर्ता

विधायक फरांदे ने बैठक में स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी इस गलतफहमी में न रहे कि किसी नेता से नजदीकी उसे उम्मीदवार बना देगी। उन्होंने कहा, "यह न सोचें कि मेरी फरांदे से जान-पहचान है तो टिकट पक्का है। कोई भी एक व्यक्ति आपको टिकट नहीं दे सकता।"

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से पार्टी की चुनाव समिति, कोर कमेटी का निर्णय, जमीनी सर्वेक्षण (ग्राउंड सर्वे) के आधार पर ही किया जाएगा। टिकट की होड़ में अक्सर उम्मीदवार एक-दूसरे की कमियां गिनाते हैं। इस पर फरांदे ने नसीहत दी कि प्रचार के दौरान दूसरे दावेदारों की बदनामी बिल्कुल न करें। उन्होंने समझाया कि चुनाव जीतने के लिए अंत में सभी की मदद की जरूरत पड़ती है। कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन के '100 प्लस' सीटों के संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने सभी को एकजुट होकर काम करने का निर्देश दिया।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान