मुंबई

वसई में मजदूर ने की ठेकेदार के भाई की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

नालासोपारा: वसई (Vasai) के सनसिटी स्थित एक इमारत में चल रहे पत्रा शेड निर्माण कार्य के अंदर शनिवार की मध्य रात्रि ठेकेदार के भाई (Contractor Brother) मोईन मोहम्मद (38) की हत्या (Murder) कर फरार आरोपी बिहार (Bihar) भागने के प्रयास में था, लेकिन आरोपी को बिहार भागने से पहले ही पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर ही लोकमान्य तिलक टर्मिनस (Lokmanya Tilak Terminus) से गिरफ्तार (Arrested) कर लिया हैं।

ठेकेदार आवेश फारूख मोहम्मद (35) ने कासा द तेरेजा नामक इमारत के अंदर पत्रा शेड निर्माण कार्य का ठेका लिया है। इसी स्थान पर आरोपी अरबाज आलम मजदूरी का काम करता था। उसी ने ठेकेदार के भाई मोईन महम्मद की शनिवार की मध्य रात्रि सिर पर लकड़ी की फल्ली से वार कर उसकी हत्या कर दी है। माणिकपुर पुलिस ने रविवार की सुबह हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम में महज 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

पगार के पैसे में की थी कटौती

माणिकपुर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संपतराव पाटील ने बताया कि आरोपी अरबाज आलम (25) को ठेकेदार ने संपूर्ण तनख्वाह के पैसे में से कम दिए थे। इसी बात से गुस्से में आकर उसने ठेकेदार के भाई मोईन मोहम्मद के चेहरे, गले और सिर पर लकड़ी की फल्ली से मार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया था। आरोपी बिहार भागने की फिराक में था, लेकिन उसके भागने से पहले ही पुलिस टीम ने उसे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से ही गिरफ्तार कर लिया।

मै CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जमानत मिल जाएगी

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल