मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

पश्चिम रेलवे लोकल ट्रेनें लेट: बांद्रा स्टेशन पर यात्रियों की लंबी कतार, बढ़ी परेशानी

Local Train Service: मुंबई की पश्चिम रेलवे लोकल ट्रेनों में लगातार देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर बांद्रा स्टेशन पर दोपहर के समय लंबी कतारें देखी गईं।

अपूर्वा नायक

Mumbai Local Train Delay: मुंबई की पश्चिम रेलवे लोकल ट्रेनें आमतौर पर समय पर चलने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनके परिचालन में लगातार देरी देखी जा रही है।

खासकर दोपहर के समय कई ट्रेनें 15 से 20 मिनट तक लेट चल रही हैं, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

बांद्रा स्टेशन पर यात्रियों की लंबी कतारें

शुक्रवार को बांद्रा स्टेशन पर स्थिति ज्यादा गंभीर नजर आई। चर्चगेट जाने वाली नॉन-एसी फास्ट लोकल के इंतजार में यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। एक महिला यात्री ने बताया कि वह दोपहर करीब 2 बजे चर्चगेट फास्ट पकड़ने स्टेशन पहुंचीं, लेकिन उनके पहुंचते ही ट्रेन रवाना हो चुकी थी, जिसके बाद उन्हें लगातार अन्य ट्रेनों के आने का इंतजार करना पड़ा।

फास्ट लाइन पर ट्रेन क्रम से बढ़ी समस्या

फास्ट लाइन पर पहले दादर फास्ट, फिर एसी लोकल और उसके बाद अन्य ट्रेनें आने से नॉन-एसी यात्रियों को अपनी अपेक्षित ट्रेन समय पर नहीं मिल सकी। इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ गई और यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

चेन पुलिंग और तकनीकी खराबी से परिचालन प्रभावित

पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को चार ट्रेनों में अलार्म चेन पुलिंग की घटनाएं सामने आईं। इसके अलावा कुछ अन्य लोकल ट्रेनों में भी चेन पुलिंग के मामले दर्ज हुए। एक एसी लोकल ट्रेन में दरवाजा ठीक से बंद न होने की तकनीकी समस्या भी सामने आई, जिससे परिचालन पर असर पड़ा और देरी बढ़ गई।

यात्रियों की परेशानी और समाधान की उम्मीद

लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। नियमित यात्रियों का कहना है कि समय पर ट्रेन न मिलने से उनका दैनिक कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से परिचालन में सुधार और समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल