Mumbai: बांद्रा–कलानगर स्काईवॉक का काम पूरा, 15–20 दिनों में खुलेगा आम जनता के लिए

Mumbai: बांद्रा-पूर्व गरीब नगर से कलानगर जोड़ने वाला नया स्काईवॉक लगभग तैयार है और अगले 15–20 दिनों में खुलने की उम्मीद है। इससे रोजाना पैदल चलने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Bandra Skywalk
बांद्रा स्काईवॉक (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: बांद्रा रेल्वे स्टेशन से पूर्व कलानगर-म्हाडा जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। बांद्रा-पूर्व गरीब नगर से कलानगर के बीच निर्माणाधीन स्काईवॉक का काम पूरा होने के करीब है।

इस बारे में बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के विधायक वरुण सरदेसाई ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स के जरिए बड़ी जानकारी दी है। शनिवार को निर्माणाधीन स्काईवॉक के दौरे के उपरांत विधायक सरदेसाई ने एक पर साझा पोस्ट में लिखा है, जिसका लंबे समय से इंतजार था, उस बहुप्रतिक्षित बांद्रा स्काईवॉक का काम अब पूरा होने वाला है।

बांद्रा-पूर्व गरीब नगर से कलानगर

सरदेसाई ने घोस्ट में उम्मीद व्यक्त की है कि अगले 15-20 दिनों में स्काईवॉक आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे रोजाना इस मार्ग से पैदल यात्रा करने वाले लाखों राहगीरों को भारी राहत मिलेगी। पिछले कुछ महीनों से वह नियमित रूप से स्काईवॉक का दौरा करके कार्य प्रगति का जायजा लेते रहे हैं।

वह विधानमंडल के मानसून सत्र और डीपीसीसी की बैठकों में भी इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। बांद्रा स्टेशन से बादा कोर्ट तक अनंत काणेकर मार्ग के ऊपर बन रहे इस स्काईवॉक का काम पूरा होने से बांद्रा-पूर्व, कलानगर, भारत नगर और बीकेसी स्थित सैकड़ों सरकारी और गैर सरकारी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालयों में काम करनेवाले कर्मचारियों, इन क्षेत्र के निवासियों को भारी सहूलियत मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com