जल संकट (सौ. सोशल मीडिया ) फाइल फोटो  
मुंबई

Water Shutdown: मुंबई में 36 घंटे पानी संकट, कटौती से पहले सूचना का आश्वासन

Water Crisis In Mumbai: मुंबई में जलापूर्ति अव्यवस्था और 36 घंटे पानी कटौती पर सरकार ने सफाई दी। कटौती से पहले विधायकों को सूचना देने और लंबित परियोजनाओं पर बैठक का आश्वासन मिला।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई की जलापूर्ति व्यवस्था के कारण पिछले कुछ दिनों में गंभीर अव्यवस्था उत्पन्न हुई है। 30 घंटे के शटडाउन के दौरान 36 घंटे तक पानी आपूर्ति बाधित रही।

झोपड़पट्टियों में पानी संग्रह करने के लिए टैंक नहीं होने से वहां के नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिकों द्वारा लोकप्रतिनिधियों से लगातार सवाल किए जा रहे हैं।

इस ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस की सना मलिक ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सदन का ध्यान आकर्षित किया। इस पर प्रभारी मंत्री शंभूराजे देसाई ने आश्वासन दिया कि जब भी पानी कटौती की जाएगी, उस समय महानगरपालिका के माध्यम से विधायकों को पूर्व सूचना दी जाएगी। इसके साथ ही सत्र समाप्त होने के बाद लंबित परियोजनाओं के संबंध में बैठक लेकर चर्चा की जाएगी, ऐसा भी उन्होंने भरोसा दिलाया।

गिरगांव जे।के। बिल्डिंग में देरी पर बैठक

गिरगांव विभाग में 'जे के बिल्डिंग' के नाम से पहचानी जाने वाली इमारत में आवासीय गालों को छोड़कर व्यावसायिक गालों का निर्माण किए जाने और डेवलपर द्वारा धोखाधड़ी किए जाने का आरोप ठाकरे गुट के विधायक महेश सावंत ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से लगाया।

इस प्रकरण में डेवलपर को बार-चार्ट के अनुसार काम करने की हिदायत दी जाएगी। साथ ही सत्र के बाद बैठक आयोजित कर इसमें मनपा, म्हाडा और सिडको के अधिकारियों को बुलाया जाएगा। इस इमारत की एक विंग में 18 मंजिलों के स्थान पर बढ़ाकर 63 मंजिलें बनाई गई हैं।

मूल निवासियों को 35 प्रतिशत फंजिबल के अनुसार 405 वर्गफुट का घर देने से इनकार किया गया है। डेवलपर की ओर से आठ महीनों से मासिक किराया न दिए जाने और दादागिरी किए जाने का मुद्दा भी सदन के ध्यान में लाया गया।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत