मुंबई पानी कटौती सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

Mumbai Water Crisis: मुंबई में गहराया पानी संकट, 79% पर पहुंचा जल भंडार; 10 से बढ़कर 20% हो सकती है कटौती

Mumbai Lakes Water Level: मुंबई में पानी का भंडार घटकर 79 फीसदी रह गया है। बढ़ती गर्मी और अलनीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए बीएमसी 10 फीसदी पानी कटौती बढ़ाकर 20 फीसदी करने पर विचार कर रही है।

रूपम सिंह

Highlights

  • मुंबई के सातों जलाशयों में जल भंडार घटकर 79 फीसदी पहुंचा।

  • 10% पानी कटौती बढ़ाकर 20% करने पर BMC कर रही विचार।

  • निर्माण स्थलों पर पानी की सप्लाई बंद, स्विमिंग पूल पर भी पाबंदी की तैयारी।

Mumbai Water Cut 20 Percent BMC Update: मुंबईकरों को आने वाले दिनों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। शहर को पानी उपलब्ध कराने वाले सातों जलाशयों में जल भंडार घटकर 79 फीसदी रह गया है।

वहीं, बढ़ते तापमान और अलनीनो के संभावित असर से पानी का वाष्पीकरण भी तेजी से हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए बीएमसी ने मौजूदा 10 फीसदी पानी कटौती को बढ़ाकर 20 फीसदी करने की संभावना पर विचार शुरू कर दिया है। हालांकि, इस बारे में अंतिम फैसला राज्य सरकार के साथ चर्चा और स्थिति की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा।

बीएमसी जल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मुंबई में रोजाना करीब 4,100 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। गर्मी बढ़ने के साथ जलाशयों से पानी के वाष्पीकरण की मात्रा भी बढ़ रही है।

विभाग के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, अलनीनो के संभावित प्रभाव और तापमान में वृद्धि के चलते प्रतिदिन लगभग 250 एमएलडी पानी भाप बनकर उड़ रहा है। ऐसे में मौजूदा जल भंडार का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना जरूरी है।

निर्माण स्थलों पर पानी की सप्लाई बंद

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान जल भंडार के आधार पर मई के अंत तक शहर की जरूरत पूरी होने की संभावना है। हालांकि, मौसम में बदलाव और पानी के वापीकरण की वास्तविक स्थिति का दोबारा आकलन किया जाएगा। इसके बाद भविष्य की जलापूर्ति और कटौती को लेकर निर्णय लिया जाएगा, जल भंडार को सुरक्षित रखने के लिए बीएमसी ने निर्माण स्थलों पर

होने वाली पानी की आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी है। इसके अलावा स्विमिंग पूल में पानी के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगाने की तैयारी है। इस संबंध में जल्द आदेश जारी होने की संभावना है। गौरतलब है कि मुंबई शहर में 15 मई 2025 से 10 फीसदी पानी कटौती लागू है। अब इसे बढ़ाकर 20 फीसदी करने पर विचार किया जा रहा है।

जलाशयों की स्थिति की जानकारी स्थायी समिति को दें अधिकारी

बीएमसी के हाउस लीडर गणेश खणकर ने कहा कि अधिकारियों को पहले सातों जलाशयों में उपलब्ध पानी और अलनीनो के प्रभाव का अध्ययन कर स्थायी समिति के सदस्यों को पूरी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों से भी पानी का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की, ताकि मौजूदा संकट से निपटा जा सके।

तकनीक के इस्तेमाल से घटाएं पानी की खपत

एमसीएचआई-क्रेडाई के अध्यक्ष सुखराज नाहर ने बीएमसी के फैसले का स्वागत किया है।उन्होंने बिल्डर समुदाय से निर्माण कार्यों में ऐसी आधुनिक तकनीक अपनाने की अपील की। जिससे पानी की खपत न्यूनतम हो। उनका कहना है कि पानी उपलब्ध नहीं होगा, तो घरों का निर्माण और बिक्री दोनों प्रभावित होंगे।

अलनीनो के असर का होगा दोबारा आकलन

बीएमसी जल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग अलनीनो के कारण होने वाले वाष्पीकरण और पानी की वास्तविक हानि का अध्ययन करेगा।

इसके अलावा पर्यावरण विभाग और राज्य सरकार के साथ बैठक के बाद ही पानी कटौती बढ़ाने या मौजूदा व्यवस्था जारी रखने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद