पानी कट की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

मुंबई में 26 नवंबर को 24 घंटे का पानी कट, धारावी से भांडुप तक इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

Mumbai Water Cut 2026: मुंबई में 26 नवंबर सुबह 9 से 27 नवंबर सुबह 9 बजे तक 24 घंटे पानी कट रहेगा। धारावी, मरोल, बांद्रा ईस्ट, विक्रोली और भांडुप समेत प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट जानें।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • मुंबई में 26 नवंबर सुबह 9 बजे से 24 घंटे का पानी कट रहेगा।

  • मुख्य पाइपलाइन मरम्मत के कारण धारावी, बांद्रा ईस्ट और भांडुप समेत कई इलाके प्रभावित होंगे।

  • मरम्मत के बाद अगले तीन-चार दिन तक पानी को उबालकर और छानकर पीने की सलाह है।

Mumbai Water Supply Updates: मुंबईकरों को नवंबर के अंतिम सप्ताह में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। BMC ने मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत के लिए 24 घंटे का पानी कट घोषित किया है। यह कटौती गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शुक्रवार, 27 नवंबर को सुबह 9 बजे तक लागू रहेगी। इससे शहर के पांच प्रशासनिक वार्डों के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होगी।

BMC के अनुसार, पवई हाई लेवल रिजर्वायर नंबर-1 से सहर गांव के बीच मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइनों में लीकेज की मरम्मत का काम किया जाएगा। इसी वजह से कुछ क्षेत्रों में पूरी तरह पानी की सप्लाई बंद रहेगी, जबकि कुछ इलाकों में कम दबाव से पानी मिलेगा।

धारावी और बांद्रा ईस्ट समेत इन इलाकों में असर

पानी कटौती से धारावी, मरोल, चकाला, जेबी नगर, बांद्रा ईस्ट, विक्रोली, कांजुरमार्ग और भांडुप के कुछ हिस्से प्रभावित होंगे।

BMC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पांच वार्डों में पूरी तरह जलापूर्ति बंद रहेगी, जबकि कुछ अन्य हिस्सों में कम दबाव से पानी की आपूर्ति होगी।

पूरी तरह पानी कट वाले वार्ड

  • जी नॉर्थ

  • के साउथ

  • के नॉर्थ

  • एच ईस्ट

  • एस वार्ड

कम दबाव से होगी जलापूर्ति

  • के साउथ वार्ड के कुछ इलाके

  • एस वार्ड के कुछ इलाके

  • एन वार्ड के कुछ इलाके

BMC की नागरिकों से अपील

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने प्रभावित इलाकों के नागरिकों से पानी कटौती शुरू होने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी जमा करने की अपील की है। साथ ही पानी का इस्तेमाल सावधानी और जरूरत के अनुसार करने की सलाह दी गई है।

मरम्मत के बाद भी 3-4 दिन तक सतर्क रहें

BMC ने चेतावनी दी है कि मरम्मत का काम पूरा होने के बाद भी अगले 3 से 4 दिनों तक कुछ इलाकों में पानी कम दबाव से आ सकता है। इस दौरान पानी गंदा दिखाई देने की आशंका भी है। इसलिए नागरिकों को पीने से पहले पानी को फिल्टर करने और उबालने की सलाह दी गई है।

ऐसे में प्रभावित इलाकों के निवासियों को सलाह है कि वे 26 नवंबर से पहले अपनी जरूरत के अनुसार पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लें।

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन