Pune Water Crisis: पुणे पर मंडराया जलसंकट! हर गुरुवार पानी कटौती, फिर भी साढ़े चार महीने से चल रही नहर

Khadakwasla Dam Canal Water Release: पुणे में हर गुरुवार जलापूर्ति बंद रखने की नौबत है। खडकवासला बांध श्रृंखला में पानी घटने के बावजूद साढ़े चार महीने से नहर चलने पर प्रशांत जगताप ने सवाल उठाए हैं।
Pune Water Crisis Khadakwasla Dam
वॉटर क्राइसीस की सांकेतिक फोटो(सोर्सः फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे शहर में पानी की कमी के चलते हर गुरुवार जलापूर्ति बंद है।

  • बांधों में पानी कम होने के बावजूद साढ़े चार महीने से नहर चल रही है।

  • कांग्रेस नेता प्रशांत जगताप ने जल प्रबंधन नीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Pune Water Crisis Khadakwasla Dam: पुणे शहर में पानी की कमी के चलते हर गुरुवार जलापूर्ति बंद रखने की नौबत आ गई है, इसके बावजूद खडकवासला बांध श्रृंखला से पिछले साढ़े चार महीने से लगातार नहर में पानी छोड़ा जा रहा है।

आखिर किसके दबाव में पुणे के हिस्से का पानी नहर के जरिए छोड़ा जा रहा है? यह सवाल कांग्रेस के पुणे (पूर्व) शहराध्यक्ष और स्थायी समिति सदस्य प्रशांत जगताप ने उठाया है। उन्होंने पत्रकार परिषद में राज्य सरकार और प्रशासन की जल प्रबंधन नीति पर सवाल खड़े किए।

गंभीर सूखे की आशंका और बारिश की कमी

प्रशांत जगताप ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद आशंका जता चुके हैं कि इस साल का सूखा 1972 के सूखे से भी गंभीर हो सकता है। पिछले ढाई महीने से खडकवासला बांध क्षेत्र सहित पुणे जिले में बारिश नहीं हुई है। इसके बावजूद नहर लगातार चल रही है। इससे पहले कभी इतनी लंबी अवधि तक नहर शुरू नहीं रही।

Pune Water Crisis Khadakwasla Dam
पुणे: एम. ए. रंगूनवाला डेंटल कॉलेज के 25 साल पूरे, 30 आधुनिक माइक्रोस्कोप से डॉक्टरों को मिली खास ट्रेनिंग

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 18 नवंबर को बांधों में 27.6 टीएमसी पानी उपलब्ध था, जबकि इस वर्ष यह घटकर 21.5 टीएमसी रह गया है। अगले साल भी मानसून देर से आने और कम बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पानी का नियोजन बेहद जरूरी है।

Pune Water Crisis Khadakwasla Dam
पुणे में आपदा और हादसों के पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद, मनपा बनाएगी स्वतंत्र प्राधिकरण

राष्ट्रीय जल नीति और पीने के पानी की प्राथमिकता

प्रशांत जगताप ने कहा कि राष्ट्रीय जल नीति के अनुसार सूखे की स्थिति में उपलब्ध पानी को मनुष्यों और पशुओं के पीने के लिए प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध खेती के लिए पानी देने को लेकर नहीं है, लेकिन साढ़े चार महीने तक लगातार नहर चलाने की जरूरत पर सवाल है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अभी पानी का नियोजन नहीं किया गया तो मार्च-अप्रैल में किसानों को भी पीने के पानी के संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि पुणे के संभावित जलसंकट पर चुप क्यों हैं?

नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट