मुंबई में पानी की आपूर्ति बाधित (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

बीएमसी का बड़ा काम: मुंबई के बांद्रा-खार-सांताक्रुज में आज जल संकट, पाइपलाइन कार्य से आपूर्ति प्रभावित

BMC Pipeline Work Water Supply: मुंबई के एच पश्चिम विभाग में पाइपलाइन कार्य के कारण बांद्रा, खार और सांताक्रुज के कई इलाकों में आज जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। लोगों को पानी बचाने की सलाह दी गई है।

अपूर्वा नायक

Water Cut In Bandra Khar Santacruz: मुंबई के एच पश्चिम विभाग के कई इलाकों में आज जल संकट की स्थिति बन गई है। महानगरपालिका द्वारा बांद्रा पश्चिम क्षेत्र में नई मुख्य पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू किया गया है, जिसके चलते कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

यह कार्य शनिवार रात से शुरू किया गया और रविवार शाम पांच बजे तक जारी रहने की जानकारी दी गई है। लगभग 16 घंटे तक चलने वाले इस काम के दौरान जल आपूर्ति पूरी तरह से बंद या कम दबाव के साथ की जा रही है।

कई इलाके प्रभावित

इस पाइपलाइन कार्य का असर बांद्रा पश्चिम, खार पश्चिम और सांताक्रुज पश्चिम के कई हिस्सों पर पड़ा है। रविवार सुबह अधिकांश क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बंद रही, जबकि कुछ जगहों पर दिन के समय भी जलापूर्ति बाधित रही।

प्रमुख क्षेत्रों में समस्या

हिल रोड, कार्टर रोड, पालीमाला मार्ग, रणवार गांव, चिंबई और पाली गांव जैसे इलाकों में दिनभर पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं खारदांडा, दांडपाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में शाम के समय कम दबाव से पानी आपूर्ति होने की संभावना जताई गई है।

पानी बचाने की अपील

महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का संयमित उपयोग करें और जरूरत के अनुसार पहले से पानी संग्रहित कर लें। इसके अलावा अगले चार से पांच दिनों तक पानी उबालकर और छानकर पीने की सलाह भी दी गई है, ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

मुख्य मार्गों पर बिछाई गई पाइपलाइन

नई पाइपलाइन रामदास नाईक मार्ग, स्वामी विवेकानंद मार्ग और आर. के. पाटकर मार्ग के जंक्शन के बीच बिछाई गई है। इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने का दावा किया जा रहा है।

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को कहा मोदी सरकार की कठपुतली; इस्तीफे की मांग की

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन