देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

NIA Search Operation: देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान, सीमा-पार आंतकी साजिश की जांच
NIA Search Operation
एनआईएसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Anti Terror Action: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) असम, पश्चिम बंगाल और केरल में 16 जगहों पर तलाशी ले रही है। यह कार्रवाई असम में कट्टरपंथ फैलाने के मामले और जमात-उल-मुजाहिदीन से जुड़े संगठन 'इमाम महमूदर काफिला' से जुड़ी सीमा-पार आतंकी साजिश के सिलसिले में की जा रही है।

शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने मंगलवार, 29 सितंबर को असम के बारपेटा रोड स्थित आजाद नगर में मुस्तफिजुर रहमान को उसके घर से हिरासत में लिया और कथित जिहादी गतिविधियों की चल रही जांच के सिलसिले में तलाशी ली।

रिपोर्ट के अनुसार, NIA की एक टीम रहमान के घर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई रहमान के गुवाहाटी सेंट्रल जेल से रिहा होने के लगभग दो महीने बाद की गई है; उसे असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद वहां रखा गया था।

जिहादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

रहमान को 14 मार्च को बरपेटा रोड के आजाद नगर से STF ने जिहादी गतिविधियों से कथित संबंध के आरोप में अरेस्ट किया था। उस समय आई रिपोर्टों के अनुसार, STF ने जांच से जुड़ी तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य सामान जब्त किए थे। गिरफ्तारी के बाद, रहमान कुछ समय तक गुवाहाटी सेंट्रल जेल में रहा और लगभग दो महीने पहले उसे जमानत पर रिहा किया गया।

जांच के दायरे में रहमान

NIA के ताजा ऑपरेशन ने रहमान को कथित गतिविधियों के मामले में फिर से जांच के दायरे में ला दिया है। ताज़ा कार्रवाई में एजेंसी जिन विशिष्ट आरोपों की जांच कर रही है, उनके बारे में तुरंत कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी। उसके परिवार के अनुसार, रहमान बरपेटा रोड जामा मस्जिद के सामने कपड़ों की दुकान चलाता है। उसकी हिरासत और उसके घर पर तलाशी ने आजाद नगर इलाके के स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा।

NIA Search Operation
‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा

आतंकी गतिविधियों पर ताबड़तोड़ एक्शन

हाल ही में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने 19 सितंबर, शनिवार को जम्मू-कश्मीर में 10 जगहों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई सीमा पार से रची गई उस आतंकी साजिश के सिलसिले में की गई, जिसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान में बैठे हैंडलर और उनके स्थानीय 'ओवर ग्राउंड वर्कर्स' का कथित नेटवर्क शामिल था। यह तलाशी कुपवाड़ा, कुलगाम, बांदीपोरा, बारामूला और सोपोर में ली गई।