मुंबई विजयदुर्ग रो पैक्स फेरी सर्विस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई-विजयदुर्ग रो-पैक्स सेवा शुरू, 6-7 घंटे में कोंकण पहुंचेंगे यात्री

Maharashtra Maritime Board Konkan Ferry: मुंबई से विजयदुर्ग के बीच बहुप्रतीक्षित रो-पैक्स सेवा 1 मार्च से शुरू हो गई। अब कोंकण और गोवा सीमा तक का सफर 6–7 घंटे में पूरा होगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Vijaydugr Ro Pax Ferry Service: अब पानी के रास्ते मुंबई से कोंकण का सफर तय करना आसान हो गया है। मुंबई और विजयदुर्ग के बीच बहुप्रतीक्षित रो-रो सेवा 1 मार्च से शुरू हो चुकी है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में मेरी टाइम बोर्ड द्वारा शुरू की गईं मुंबई-विजयदुर्ग रो-पॅक्स सेवा को मत्स्य एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने रविवार को भाऊ का धक्का से हरी झंडी दिखाई।

6 से 7 घंटे में गोवा का सफर

इस रो-पॅक्स फेरी से मुंबई और सिंधुदुर्ग जिले में गोवा की सीमा तक की दूरी मात्र 6 से 7 घंटे में तय की जा सकेगी। इस समय सड़क मार्ग से कोंकण जाने के लिए फिलहाल 10 से 12 घंटे लगते हैं। होली और गणेशोत्सव में तो मुम्बई गोवा महामार्ग पर भारी ट्रैफिक की वजह से और समय लगता है।

महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड द्वारा निजी ऑपरेटर के माध्यम से इस रो-पॅक्स सेवा शुरू होने से समय की बचत के साथ कोंकण में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। राज्य के मत्स्य एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कहा कि इससे कोंकण के विकास का महापर्व शुरू होगा।

इससे मुंबईकरों को गर्मियों में कोंकण के लिए एक नया रास्ता मिलेगा। वैसे गणेशोत्सव एवं गर्मी की छुट्टियों में लोग बड़े पैमाने पर कोंकण की यात्रा करते हैं। मुंबई गोवा हाइवे पर लगने वाले ट्रैफ़िक जाम के कारण सड़क के रास्ते कोंकण की यात्रा फिलहाल मुस्किल हो रही है।

​समय की बचत और आधुनिक सुविधा

यह रो-पॅक्स सेवा अत्याधुनिक सुविधांओं सुसज्ज है। एक बार में लगभग 625 यात्री की क्षमता वाली इस बोट में यात्रियों के साथ 40 चारपहिया और 25 दुपहिया वाहन भी ले जा सकते हैं। समुद्र के रास्ते मुंबई से विजयदुर्ग तक यात्रा मात्र 6 ते 7 घंटे में पूरी होने से यात्रियों को प्रदूषणरहित समुद्री पर्यटन के साथ समय व श्रम की बचत होगी। इस सेमी लक्जरी नाव में आरामदायक कुर्सियां, आधुनिक नेव्हिगेशन प्रणाली के साथ सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात