स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर और रविंद्र फाटक (सोर्सः डिजाइन फोटो) 
मुंबई

पालघर और भिवंडी में शुरू होगा ट्रॉमा केयर अस्पताल, विधायक रविंद्र फाटक के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का जवाब

Mumbai Trauma Care Hospital Launch: मंत्री प्रकाश आबिटकर ने बताया कि भिवंडी और मनोर ट्रॉमा केयर अस्पतालों का 15 अगस्त को लोकार्पण होगा। MLA रविंद्र फाटक ने जव्हार अस्पताल जल्द शुरू करने की मांग की।

आलोक उमाकृष्ण

Mumbai Trauma Care Hospital Launch 15 August: तेजी से बढ़ी ठाणे और पालघर जिलों के नागरिकों की आबादी को देखते हुए उन्हें आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिलें, इसके लिए ट्रॉमा केयर अस्पतालों को तुरंत शुरू करने की मांग विधान परिषद में विधायक रविंद्र फाटक ने उठाई। इस पर स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने कहा कि सरकार ने भिवंडी और मनोर ट्रॉमा केयर अस्पतालों का लोकार्पण 15 अगस्त को करने का निर्णय लिया है।

निर्माण कार्य पूरा

विधानपरिषद में मुद्दा उठाते हुए विधायक रविंद्र फाटक ने कहा कि पालघर जिले के जव्हार में ट्रॉमा केयर अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन जरूरी मेडिकल उपकरण उपलब्ध न होने के कारण वह अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इसी तरह भिवंडी और मनोर के ट्रॉमा केयर अस्पतालों की भी स्थिति उसी तरह है।

विधायक की मांग पर जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने सदन को बताया कि भिवंडी और मनोर में बने ट्रॉमा केयर अस्पतालों का लोकार्पण आगामी 15 अगस्त को किया जाएगा। दोनों अस्पतालों के लिए आवश्यक पदों की भर्ती को मंजूरी दे दी गई है और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि लोकार्पण के तुरंत बाद ये दोनों अस्पताल नागरिकों की सेवा में शुरू हो जाएंगे।

इस पर विधायक रविंद्र फाटक ने जव्हार ट्रॉमा केयर अस्पताल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकार से ठोस मांग की कि जव्हार अस्पताल के लिए जरूरी मेडिकल उपकरण तुरंत उपलब्ध करा कर इस अस्पताल को भी जल्द से जल्द शुरू किया जाए, ताकि पालघर के आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आपातकालीन इलाज के लिए लंबा सफर न करना पड़े।

बढ़ीं हैं दुर्घटनाएं

ठाणे और पालघर जिले में सड़क दुर्घटनाओं और अन्य हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अत्याधुनिक ट्रॉमा केयर सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को 'गोल्डन आवर' में इलाज मिलना उनकी जान बचाने के लिए महत्वपूर्ण होता है। इन अस्पतालों के शुरू होने से भिवंडी, मनोर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को तत्काल और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

विधायक रविंद्र फाटक ने कहा कि ट्रॉमा केयर अस्पतालों की स्थापना से न केवल दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर उपचार मिलेगा, बल्कि इससे क्षेत्र की समग्र स्वास्थ्य व्यवस्था भी मजबूत होगी। सरकार द्वारा 15 अगस्त की तारीख तय किए जाने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और मंत्री का आभार जताया। साथ ही उन्होंने मांग दोहराई कि जव्हार ट्रॉमा केयर अस्पताल को भी उपकरण और स्टाफ उपलब्ध कराकर शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि पालघर जिले के दूरदराज के इलाकों को भी समान स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM