एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोाशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई-ठाणे में ट्रैफिक का टेंशन खत्म! घोडबंदर रोड पर दौड़ेगी हाईटेक पॉड टैक्सी, एकनाथ शिंदे ने दी खुशखबरी

Mumbai Thane Pod Taxi Project: मुंबई और ठाणे के बीच सफर अब और भी आसान होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोडबंदर रोड पर पॉड टैक्सी चलाने की योजना की घोषणा की है, जो मीरा-भायंदर को ठाणे से जोड़ेगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Eknath Shinde Statement: मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में रेल व मेट्रो के साथ साथ परिवहन के अन्य वैकल्पिक साधनों को लेकर तैयारी की गई है। मुंबई में कुर्ला स्टेशन से बीकेसी के बीच पॉड टैक्सी चलाने का निर्णय हो चुका है। अब उसके साथ साथ ठाणे के सर्वाधिक ट्रैफिक वाले घोडबंदर रोड पर भी पॉड टैक्सी चलेगी। राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ कहे जाने वाले ठाणे में मेट्रो के साथ जल यातायात और पॉड टैक्सी योजना पर भी निर्णय लिया गया है। सोमवार की शाम ठाणे मनपा मुख्यालय में नवनिर्मित सभागृह नेता कार्यालय एवं पत्रकार कक्ष का उद्घाटन करने के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि ठाणे से बोरीवली टनल रोड का काम जोरशोर से शुरू है।

ठाणे-मीरा भायंदर को जोड़ेगी पॉड टैक्सी

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि शहर मेट्रो का पहला चरण इसी साल शुरू हो जाएगा। इसके अलावा घोडबंदर रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह कम करने के लिए पॉड टैक्सी का विकल्प भी उपलब्ध होगा। इसका भूमिपूजन भी जल्द किया जाएगा। एलिवेटेड पॉड टैक्सी घोडबंदर रोड के रास्ते मीरा भायंदर से जुड़ेगी। उसके बाद उसका विस्तार एमएमआर के अन्य शहरों में होगा। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भी इसके पहले ठाणे, मीरा भाईंदर और मुंबई में पॉड टैक्सी चलाने को लेकर जानकारी दी थी। सरनाईक के निवेदन पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इस परियोजना में दिलचस्पी दिखाई है।

'लास्ट माइल कनेक्टिविटी'

मुंबई एवं ठाणे के लोगों को ट्रैफिक की समस्या से मुक्ति दिलाने और 'अंतिम मील कनेक्टिविटी' प्रदान करने के लिए पॉड टैक्सी का विकल्प सामने आया है। मुंबई में यात्रियों को घर से रेलवे या मेट्रो स्टेशन एवं वहां से अपने कार्यस्थल तक जाने में रिक्शा या बस के भरोसे रहना पड़ता है। ऐसे में वाहनों की भीड़ और सड़क पर यातायात जाम से बचने के लिए 'पॉड टैक्सी' चलाने की योजना है। इसके लिए एमएमआरडीए को ही जिम्मेदारी दी गई है।

क्या है पॉड टैक्सी?

पॉड टैक्सी को पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (PRT) के तौर जाना जाता है। यह पूरी तरह से स्वचलित और ड्रावर रहित इलेक्ट्रिल वाहन होते हैं जो एलीवेटेड ट्रैक पर चलते हैं। इनमें 4 से 6 यात्री तक बैठ सकते हैं। एलीवेटेड ट्रैक होने के कारण इनके जरिए बिना ट्रैफिक में फंसे लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। देश के कई शहरों में पॉड टैक्सी को चलाने को लेकर दिल्ली सरकार ने भी दिलचस्पी दिखाई है। यूपी के वाराणसी में तो इसका काम शुरू हो चुका है। बताया गया है कि मुंबई ठाणे में भी जल्द पॉड टैक्सी शुरू हो सकती है।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप