Mumbai Terror Funding Hawala Racket प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI) 
मुंबई

Mumbai Terror Funding: 'टेरर फंडिंग', बड़े हवाला रैकेट का खुलासा, नकली पासपोर्ट संग हिरासत में एक संदिग्ध

Mumbai Terror Funding Hawala Racket: मलाड में हवाला और टेरर फंडिंग रैकेट का खुलासा। एटीबी ने फर्जी पासपोर्ट के साथ मोहम्मद इस्लाम को पकड़ा। ₹14 लाख का माल जब्त।

अनिल सिंह

Mumbai Terror Funding ATB: मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच और एंटी-टेररिज्म ब्रांच ने मलाड ईस्ट के कुरार इलाके में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाला रैकेट और संभावित टेरर फंडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की तीन संयुक्त टीमों ने मलाड के तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस ऑपरेशन में मोहम्मद इस्लाम इस्माइल खान (49) नामक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जो 'सलीम रहमतुल्लाह शेख' की फर्जी पहचान के साथ फर्जी पासपोर्ट पर भारत और कुवैत के बीच लगातार यात्राएं कर रहा था।

पुलिस ने मलाड ईस्ट के फातिमा टावर, सुगरा पार्क और पारेख ओवरसीज स्थित कार्यालय पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

कुवैत यात्रा और संदिग्ध फंडिंग

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी मोहम्मद इस्लाम ने जाली दस्तावेजों के आधार पर 'सलीम रहमतुल्लाह शेख' के नाम से पासपोर्ट बनवाया था। वह अक्सर कुवैत की यात्रा करता था। पुलिस को संदेह है कि वह हवाला नेटवर्क के जरिए विदेशों से पैसा मंगाकर भारत में अवैध वित्तीय गतिविधियों और आतंकवाद के लिए संदिग्ध वित्तपोषण (Mumbai Terror Funding) में शामिल था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने फर्जी पहचान का उपयोग कर यात्रा करने की बात स्वीकार कर ली है।

नगदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं:

  • ₹12,47,650 की भारतीय नगदी।
  • लगभग ₹2 लाख मूल्य के कुवैती दीनार।
  • 9 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक आईपैड और कई जाली पासपोर्ट।
  • बैंक वायर ट्रांसफर के रिकॉर्ड और बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज।

जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य लगभग ₹14.07 लाख आंका गया है। पुलिस अब जब्त किए गए लैपटॉप और मोबाइल के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था।

अवैध नागरिकों के खिलाफ कड़ा अभियान

मुंबई पुलिस ने पिछले कुछ महीनों से शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और संदिग्धों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में हाल ही में वाकोला से दो युगांडा की महिलाओं और फरवरी में 30 से अधिक अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था। कुरार पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इस्लाम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पासपोर्ट अधिनियम और फेमा (FEMA) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एटीबी अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस हवाला रैकेट का संबंध किसी बड़े आतंकी संगठन से तो नहीं है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी