मुंबई फेक लोन स्कैम (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Share Trading Fraud के नाम पर 89 लाख की ठगी, नाशिक से दो आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Share Trading के नाम पर 89 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाशिक से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने जालसाजों को बैंक खाते उपलब्ध कराए थे।

अपूर्वा नायक

Mumbai Share Trading Fraud Accused Arrested: मुंबई पुलिस के उत्तरी क्षेत्र की साइबर सेल ने एक सेवानिवृत्त अधिकारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगभग 89 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो चचेरे भाइयों को नाशिक से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान योगेश्वर जगन्नाथ कुठे और ऋषिकेश भगवत कुठे के रूप में हुई है। दोनों नासिक जिले के निफाड तहसील के पिंपलगांव गांव के निवासी हैं। जांच में पता चला कि इन दोनों ने साइबर जालसाजों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था।

Mumbai Share Trading Fraud में 51 लाख का नुकसान

जिसमें धोखाधड़ी की गई लगभग 51 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर हुई थी। आरोपियों ने इन लेन-देन को सुविधाजनक बनाने के बदले भारी कमीशन लिया था। गोरेगांव के फिल्म सिटी रोड निवासी 54 वर्षीय शिकायतकर्ता, जो हाल ही में नौकरी खो चुके थे।

शिकायतकर्ता गोरेगांव का निवासी

सोशल मीडिया पर शेयर ट्रेडिंग से उच्च रिटर्न का विज्ञापन देखकर वे एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो गए। ग्रुप में दिखाए गए उच्च लाभ के दावों से प्रभावित होकर उन्होंने 10 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक प्लेटफॉर्म पर करीब 89 लाख रुपये निवेश कर दिए। शुरू में उन्हें मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो जालसाजों ने सेबी जांच का बहाना बनाकर खाते फ्रीज होने का झूठा दावा किया था। बाद में अतिरिक्त 20% राशि जमा करने का दबाव डाला गया। गौरतलब है कि इन दिनों में मुनाफे की लालच के चलते धोखाधड़ी के मामले में काफी भारी बढ़त देखने के लिए मिल रही है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, नई टीम से कर रहे मुलाकात

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव