सिलेंडर ब्लास्ट की तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Cylinder Blast: सांताक्रूज में फटा गैस सिलेंडर, हवा में उछलकर दूर गिरा बुजुर्ग

Mumbai Cylinder Blast News: मुंबई के सांताक्रूज की एक चॉल में गैस रिपेयरिंग के दौरान जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, जबकि ब्लास्ट के प्रभाव से एक बुजुर्ग हवा में उछल गए।

आकाश मसने

Santacruz Chawl Cylinder Blast: आर्थिक राजधानी मुंबई के सांताक्रूज इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चॉल के घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से जबरदस्त विस्फोट हुआ। यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि घर की दीवारें हिल गईं और बाहर बरामदे में बैठा एक बुजुर्ग शख्स दबाव के कारण कुर्सी से उछलकर कई फीट दूर जा गिरा। घटना का खौफनाक वीडियो पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सांताक्रूज स्थित 'गावाडे' परिवार के निवास पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे हुई। बताया जा रहा है कि घर में गैस चूल्हे की मरम्मत (Repairing) का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके के साथ ही पूरे कमरे में भीषण आग लग गई। चॉल की सघन बस्ती होने के कारण आसपास के घरों में भी कंपन महसूस किया गया और लोग डर के मारे सड़कों पर निकल आए।

हवा में उछला बुजुर्ग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के बाहर बरामदे में एक बुजुर्ग शांति से बैठे थे। जैसे ही ब्लास्ट हुआ, आग की लपटें और मलबा बाहर की ओर फेंका गया। ब्लास्ट के 'प्रेशर वेव' ने बुजुर्ग को हवा में उछाल दिया और वे जमीन पर जा गिरे। राहत की बात यह रही कि उन्हें केवल मामूली चोटें आईं और उनकी जान बच गई।

4 लोग गंभीर रूप से घायल

इस दर्दनाक हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान सुमति रमेश गावाडे (65), अवंतिका अजय गावाडे (45), यश गावाडे (10) और गैस मैकेनिक जावेद अब्दुल शेख (30) के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों का उपचार जारी है।

जांच में जुटी पुलिस और फायर ब्रिगेड

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। शुरुआती जांच में इसे रिपेयरिंग के दौरान हुई लापरवाही या गैस लीक का मामला माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात की गहराई से जांच कर रहे हैं कि आखिर चूक कहाँ हुई जिससे इतना बड़ा धमाका हुआ।

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद