मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक सोर्स सशल मीडिया 
मुंबई

Mumbai-Pune Expressway पर इंजीनियरिंग का चमत्कार: 23.5 मीटर चौड़ी सुरंग ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई और पुणे के बीच का सफर अब न केवल सुहाना बल्कि विश्व रिकॉर्ड वाला होगा। 7,000 करोड़ की 'मिसिंग लिंक' परियोजना के साथ अब खंडाला घाट के ट्रैफिक और खतरों से मुक्ति मिलेगी।

केतकी मोडक

Mumbai-Pune Expressway Project: सड़क सुरक्षा में सुधार लाने तथा मुंबई और पुणे के बीच यात्रा के समय को कम करने वाली मिसिंग लिंक परियोजना को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'इंजीनियरिंग का चमत्कार' करार देते हुए कहा कि 7,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 'ऐतिहासिक परियोजना' महाराष्ट्र में निवेश, कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देकर 70,000 करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था के निर्माण में मदद करेगी।

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) द्वारा विकसित इस परियोजना में दो सुरंगें, दो पुल और 'टाइगर वैली' पर एक केबल आधारित पुल शामिल है। यह दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील खड़ी चढ़ाई वाले खंडाला या भोर घाट हिस्से के बाहर-बाहर नया मार्ग उपलब्ध कराती है, इस घाट पर विशेष रूप से वीक एंड और पब्लिक होलीडे के मौके पर अक्सर यातायात जाम हो जाता है। लेकिन अब लोगों का सफ़र आसान हो जाएगा।

भारी वाहनों को अनुमति नहीं

एमएसआरडीसी ने बताया कि यह परियोजना 19.16 KM लंबे आधुनिक गलियारे का हिस्सा है। नए मार्ग पर शुरुआत में केवल हल्के मोटर वाहनों और बसों को अनुमति दी जाएगी और भारी मालवाहक वाहन सुरक्षा कारणों से मौजूदा घाट मार्ग का ही इस्तेमाल करेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परियोजना के कारण रायगढ़ जिले के खालापुर टोल प्लाजा सहित कहीं भी टोल बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है।

ऐसा माना जा रहा है कि भारी वाहनों के लिए यह बैन शुरुआती 6 महीनों तक रह सकता है ताकि इस लिंक पर ट्रैफिक व्यवहार का अध्ययन किया जा सके। इसके बाद भारी वाहनों को अनुमति देने पर विचार किया जा सकता है। सुरंग बनाने की नई ऑस्ट्रियाई पद्धति का इस्तेमाल एमएसआरडीसी ने बताया कि सुरंगों का निर्माण सुरंग बनाने की नयी ऑस्ट्रियाई पद्धति (एनएटीएम) से किया गया है।

इसके लिए सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में अलग-अलग प्रकार की चट्टानों पर व्यापक भूगर्भीय अध्ययन किए गए, सुरंग संख्या एक की लंबाई 1.58 किलोमीटर है, जबकि सुरंग संख्या दो की लंबाई 8.86 किलोमीटर है। अधिकारियों ने कहा कि ये सुरंगें करीब 23.5 मीटर चौड़ी हैं और दुनिया की सबसे चौड़ी सड़क सुरंगों में शामिल हैं। पर व्यापक भूगर्भीय अध्ययन किए गए। सुरंग संख्या एक की लंबाई 1.58 किलोमीटर है, जबकि सुरंग संख्या दो की लंबाई 8.86 किलोमीटर है। अधिकारियों ने कहा कि ये सुरंगें करीब 23.5 मीटर चौड़ी हैं और दुनिया की सबसे चौड़ी सड़क सुरंगों में शामिल हैं।

वर्क फ्रॉम होम वाले अपने घर में रहे, शिंदे ने उद्धव पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछली सरकार ने कहा था कि यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाएगा। जो काम असंभव बताया जा रहा था, उसे आज महायुति सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि आज एक संयोग यह भी है, जिसका शिलान्यास मैने किया था। उसका हम उ‌द्घाटन कर रहे हैं। शिंदे ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सीएम रहते हुए वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। ऐसे लोग अपने घरों में रहे। हमारी सरकार अब विकास की सभी योजनाओं को पूरा करेगी।

सीएम ने मांगी माफी, बोले- अब नहीं करना पड़ेगा जाम का सामना

सीएम फडणवीस ने ट्रैफिक जाम के लिए सुप्रिया सुले समेत बाकी लोगों से माफ़ी मांगते हुए कहा कि अब कनेक्टिंग लिंक के उद्घाटन के बाद लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि उन्होंने तंज कसते हुए सुप्रिया से कहा कि उनकी महाविकास आघाड़ी सरकार ने मिसिंग लिंक परियोजना को रोक दिया था। लेकिन अब उन्हें नई लाइन खुल जाने के बाद मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्राप्त किया सर्टिफिकेट

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने यशवंतराव चव्हाण मुबई-पुणे एक्सप्रेसवे कैपेसिटी बढ़ाने के तहत 'मिसिंग लिक' प्रोजेक्ट के तहत लोनावाला इलाके में बनी दुनिया की सबसे चौड़ी 23.5 मीटर चौड़ी अंडरग्राउंड टनल के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट स्वीकार किया। यह प्रोजेक्ट मॉडर्न इंजीनियरिंग स्किल्स का एक मास्टरपीस है और घाट सेक्शन में घुमावदार और खतरनाक सफर को कम करके एक सीधा, तेज और सुरक्षित रास्ता देगा।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता