प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर के नीचे BMC का सुशोभीकरण (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

मुंबई में प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर के नीचे बदली तस्वीर, BMC ने बनाया सुंदर गार्डन और सुरक्षित फुटपाथ

BMC Pedestrian First Campaign: BMC के Pedestrian First अभियान के तहत मुंबई के प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर के नीचे नया फुटपाथ, गार्डन, वृक्षारोपण और 3D वॉल आर्ट विकसित किया गया है।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • बीएमसी ने प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर के नीचे उपेक्षित जगह का कायाकल्प किया।

  • ई-रोड पर लगभग 150 मीटर लंबा नया फुटपाथ बनाया गया है।

  • राहुल नार्वेकर ने नवविकसित हरित और सुशोभित परिसर का लोकार्पण किया।

Princess Street Flyover Beautification Project Mumbai: मुंबई में फ्लाईओवर के नीचे पड़े उपेक्षित स्थानों की रंग-रूप बदलने के लिए BMC ने एक शानदार पहल की है। बीएमसी के पेडेस्ट्रियन फर्स्ट अभियान के तहत दक्षिण मुंबई स्थित शामलदास गांधी मार्ग यानी प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर के नीचे के परिसर का कायाकल्प कर दिया गया है।

जिस जगह पर पहले उपेक्षा और यातायात में रुकावट की स्थिति बनी रहती थी, वहां अब एक बेहद खूबसूरत, सुरक्षित, हरा-भरा और आकर्षक सार्वजनिक स्थल बनकर तैयार हो गया है।

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने किया लोकार्पण

इस नवविकसित हरित और सुशोभित परिसर का औपचारिक लोकार्पण महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष तथा स्थानिक विधायक राहुल नार्वेकर के हाथों संपन्न हुआ। इस लोकार्पण समारोह के दौरान सी व डी प्रभाग समिति के अध्यक्ष आकाश पुरोहित, स्थानीय नगरसेविका रिटा मकवाना, परिमंडल-1 की उपायुक्त चंदा जाधव, सी-विभाग के सहायक आयुक्त सुनील माने और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

3D भित्तिचित्र और वॉकवे बने मुख्य आकर्षण

मुंबई शहर के प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर के नीचे की गई इस सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत कई आधुनिक निर्माण कार्य किए गए हैं। प्रोजेक्ट के अंतर्गत E Road पर लगभग 150 मीटर लंबा नया फुटपाथ बनाया गया है, जिससे पैदल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

H Road पर करीब 100 मीटर लंबा घुमावदार और सुरक्षित पादचारी मार्ग विकसित किया गया है। ई-रोड से सटी दीवार पर लगभग 400 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में आकर्षक 3D भित्तिचित्र उकेरा गया है, जो इस पूरे मार्ग की सुंदरता में चार चांद लगाता है। पूरे 250 मीटर लंबे क्षेत्र में आकर्षक स्ट्रीट लाइट्स स्थापित किए गए हैं।

नागरिकों को मिला नया मनोरंजक स्थल

इस कायाकल्प परियोजना के कारण जो इलाका पहले उपेक्षित था और जहां यातायात में बाधा आती थी, वह अब एक सुरक्षित, सुसज्जित और हरित स्थल में परिवर्तित हो गया है। सुंदर वृक्षारोपण और उद्यान बनने से पैदल चलने वालों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा तो मिली ही है, साथ ही आम नागरिकों को सुकून के पल बिताने के लिए एक मनमोहक मनोरंजक स्थान भी मिल गया है।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक