महाराष्ट्र बन रहा फिनटेक राजधानी, नवभारत बीएफएसआई कॉन्क्लेव में बोले राहुल नार्वेकर

Navbharat BFSI Conclave 2026: नवभारत बीएफएसआई कॉन्क्लेव में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि महाराष्ट्र देश की फिनटेक राजधानी बन रहा है।
maharashtra fintech capital rahul narwekar bfsi conclave 2026
नवभारत BFSI कॉन्क्लेव 2026(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Fintech Summit: बुधवार को मुंबई के पांच सितारा होटल ताज प्रेसिडेंट में आयोजित 'नवभारत बीएफएसआई कॉन्क्लेव 2026' को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राज्य विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम देवेंद्र फडणवीस के विजनरी लीडरशिप में देश व राज्य तेजी विकास कर रहा है।

जिस तरह मुंबई देश की आर्थिक राजधानी बन चुकी है,उसी तरह अब महाराष्ट्र देश की फिनटेक राजधानी बन रहा है। आज दुनिया भर की कंपनियां महाराष्ट्र में निवेश को आतुर हैं। मुंबई में हो रहा ग्लोबल फिनटेक सम्मेलन राज्य व देश के विकास को गति प्रदान करेगा।

महाराष्ट्र आर्थिक पावर सेंटर

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र देश की आर्थिक विकास में सबसे ज्यादा योगदान दे रहा है, और आने वाले समय में देश की आर्थिक प्रगति में राज्य की भूमिका और भी अहम होगी। हमे भरोसा है कि देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में महाराष्ट्र 1 ट्रिलियन डॉलर का योगदान देगा। महाराष्ट्र को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के रूप में दूरदर्शी नेतृत्व मिला है। उनके नेतृत्व में राज्य में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है। महाराष्ट्र देश का आर्थिक पावरहाउस बन गया है।

maharashtra fintech capital rahul narwekar bfsi conclave 2026
नवभारत BFSI कॉन्क्लेव (सोर्सः सोशल मीडिया)

ग्रोथ में बीएफएसआई का बड़ा योगदान

एडवोकेट राहुल नार्वेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इस बड़े लक्ष्य को हासिल करने में बीएफएसआई सेक्टर का भी बड़ा योगदान होगा। आज भारत का बैंकिंग सेक्टर दुनिया में सबसे मजबूत है। म्युचुअल फंड सेक्टर भी देश के छोटे छोटे निवेशकों की बचत को बढ़ावा देते हुए उनकी वेल्थ बना रहा है। बीमा उद्योग भी लोगों को आर्थिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करते हुए तेज ग्रोथ कर रहा है। आज बीएफएसआई सेक्टर रोजगार का बड़ा माध्यम भी बन गया है।

वित्तीय क्षेत्र को प्रोत्साहन

नवभारत के कॉन्क्लेव में नार्वेकर ने BFSI क्षेत्र के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र में उनके लिए और बेहतर कारोबारी एवं निवेश का माहौल बनाने की दिशा में वे विधानसभा अध्यक्ष के रूप में आवश्यक सहयोग और प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक क्षमता को बढ़ाने में वित्तीय क्षेत्र की भूमिका को और मजबूत किया जाना आवश्यक है। BFSI क्षेत्र में अच्छा कार्य कर देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देने वाले लोगों और संगठनों को सम्मानित और प्रोत्साहन देकर नवभारत ग्रुप सराहनीय कार्य कर रहा है।

maharashtra fintech capital rahul narwekar bfsi conclave 2026
नवभारत BFSI कॉन्क्लेव 2026(सोर्सः सोशल मीडिया)

नवभारत का सराहनीय प्रयास: दिलीप वेंगसरकर

कार्यक्रम के विशेष अतिथि और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में योगदान दे रहे BFSI क्षेत्र की कंपनियों एवं दिग्गजों को सम्मान व प्रोत्साहन देकर नवभारत ने सही दिशा में पहल की है। पुरस्कार मिलने से संबंधित लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। साथ ही, ऐसे सम्मान से उनके काम और उपलब्धियों को व्यापक मंच मिलता है। उन्होंने नवभारत मीडिया समूह को इस पहल के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के पुरस्कार और कार्यक्रम जारी रहेंगे।

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज वेंगसरकर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में बैंकिंग, इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड जैसे वित्तीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों का योगदान काफी महत्वपूर्ण है। 90 साल से ज्यादा की विरासत वाला नवभारत ग्रुप देश की आजादी के आंदोलन में योगदान देने के बाद नए भारत के निर्माण में भी योगदान दे रहा है। क्रिकेट व खेलों को प्रोत्साहन देने में भी सराहनीय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह खिलाड़ी के लिए अनुशासन जरूरी है,उसी तरह वित्तीय व उद्योग क्षेत्र में भी अनुशासन जरूरी है। धैर्य के साथ मेहनत करने पर ही सफलता मिलती है और वह स्थायी होती है।

maharashtra fintech capital rahul narwekar bfsi conclave 2026
मुंबई में 25,000 झोपड़ाधारकों को मिली बड़ी राहत, अभय योजना का विस्तार कर पुनर्वास का रास्ता साफ करेंगे शेलार

बीएफएसआई के दिग्गजों का सम्मान

समारोह में बैंकिंग, बीमा, म्युचुअल फंड और वित्तीय सेक्टर की कंपनियों एवं दिग्गजों का उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवभारत ग्रुप के मुख्य परिचालन अधिकारी श्रीनिवास राव, नवभारत के ग्रुप एडिटर संजय तिवारी, नवराष्ट्र के संपादक संजय मलमे, नवभारत के स्थानीय संपादक बृजमोहन पांडेय, ग्रुप प्रेसिडेंट स्टीवेन सिंह, सीनियर बिजनेस एडिटर विष्णु भारद्वाज, वाइस प्रेसिडेंट हेमंत कुलकर्णी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com