प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- AI
मुंबई

मुंबई के प्रभादेवी में विसर्जन जुलूस में घुसी कार, चार श्रद्धालु घायल; शराब के नशे में चालक गिरफ्तार

Prabhadevi Ganesh Visarjan: मुंबई के प्रभादेवी में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक बेकाबू कार ने भीड़ को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

रूपम सिंह

Prabhadevi Ganesh Visarjan Car Accident Mumbai: गणेश विसर्जन के उत्साह के बीच दादर-प्रभादेवी इलाके में शुक्रवार रात एक हादसा हो गया। प्रभादेवी के काकासाहेब गाडगिल मार्ग पर ‘केजी मार्ग का राजा’ सार्वजनिक गणेश मंडल के विसर्जन जुलूस में तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर घुस गई।

इंद्र टावर के पास हुए इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

विसर्जन जुलूस में अचानक घुसी कार

हादसे के समय श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए और भजनों की धुन पर गणपति बप्पा को विदाई दे रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खोकर भीड़ में जा घुसी और कुछ लोगों को टक्कर लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीदों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

चार लोग घायल, अस्पताल में इलाज

हादसे में घायल चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो घायलों को परेल स्थित केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य दो का इलाज नजदीकी निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

चालक हिरासत में, कार जब्त

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार चालक प्रणव राकेश अग्रवाल (21) को हिरासत में लिया और वाहन जब्त कर लिया। पुलिस को चालक के शराब के नशे में होने का संदेह है। इसके चलते उसे मेडिकल जांच और ब्लड सैंपल के लिए सायन अस्पताल भेजा गया।

DCP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

घटना की सूचना मिलने के बाद डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) महेंद्र पंडित भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मुंबई पुलिस ने मामले में कार चलाने और लोगों को चोट पहुंचाने से संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की है। DCP ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और पुलिस की जांच में सहयोग करें।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट