मुंबई पुलिस ऑपरेशन सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई पुलिस का ऑपरेशन श्रेष्ठ 5 शुरू, लापता बच्चों और वयस्कों की तलाश के लिए 16 अक्टूबर तक अभियान

Mumbai Police Operation: मुंबई पुलिस ने लापता बच्चों और वयस्कों को सुरक्षित ढूंढने के लिए 29 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान ऑपरेशन श्रेष्ठ 5 की शुरुआत की है।

रूपम सिंह

Mumbai Missing Persons Special Search Drive: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लापता बच्चों और वयस्कों की तलाश के लिए मुंबई पुलिस ने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन श्रेष्ठ 5’ शुरू किया है। यह अभियान 29 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है।

इसके तहत पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज लापता लोगों को सुरक्षित खोजकर उनके परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

बच्चों और वयस्कों की होगी तलाश

अभियान का मुख्य उद्देश्य रिकॉर्ड में दर्ज 18 वर्ष से कम उम्र के लापता बच्चों तथा 18 वर्ष से अधिक उम्र के लापता पुरुषों और महिलाओं की तलाश करना है। इसके लिए पुलिस स्टेशन स्तर पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने अभियान को सफल बनाने के लिए आम नागरिकों और क्षेत्र में सक्रिय गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) से भी सहयोग की अपील की है।

संदिग्ध स्थिति की तुरंत दें सूचना

पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध स्थिति में बच्चा, महिला या पुरुष दिखाई दे, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। किसी लावारिस बच्चे या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम 100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क किया जा सकता है।

भीख मांगते या काम करते बच्चे दिखें तो करें रिपोर्ट

मुंबई पुलिस के अनुसार, यदि कोई बच्चा सड़क पर भीख मांगता, कचरा चुनता या धार्मिक स्थल, शादी हॉल, होटल अथवा दुकान में संदिग्ध परिस्थिति में दिखाई देता है, तो उसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए। इसी तरह किसी नाबालिग को काम करते देखने पर भी तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की गई है।

रेलवे और बस स्टेशनों पर भी रखें नजर

रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड के आसपास बेसहारा स्थिति में मिलने वाले बच्चों और वयस्कों की जानकारी भी पुलिस को देने को कहा गया है। नागरिकों की सतर्कता से किसी लापता व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाने में मदद मिल सकती है।

खोया-पाया पोर्टल का करें इस्तेमाल

पुलिस ने लावारिस बच्चे मिलने की स्थिति में उसकी तस्वीर Mission Vatsalya के संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने की अपील की है। अभियान के दौरान पुलिस का लक्ष्य विभिन्न माध्यमों से लापता लोगों की पहचान और तलाश को तेज करना है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज