मुंबई पुलिस की चौकी से वॉकी-टॉकी चुराने वाला आराेपी सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई पुलिस की चौकी से ही वॉकी-टॉकी ले उड़ा चोर, 700 CCTV खंगालकर अंधेरी से दबोचा गया आरोपी

Mumbai Walkie Talkie Theft: मुंबई के दो टांकी बीट चौकी से चार्जिंग पर रखा पुलिस का वॉकी-टॉकी चोरी हो गया। 700 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने प्रयागराज के आरोपी को अंधेरी से गिरफ्तार कर लिया।

आकाश मसने

Mumbai Police Walkie Talkie Theft Arrested: मुंबई के दक्षिण इलाके में स्थित वी.पी. रोड पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली दो टांकी बीट चौकी में हुई एक अजीबोगरीब चोरी की घटना से हड़कंप मच गया था। चौकी परिसर में चार्जिंग पर रखा गया पुलिस विभाग का एक अति-संवेदनशील वॉकी-टॉकी सेट अचानक गायब हो गया। सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण उपकरण की चोरी होने के बाद पुलिस महकमे में तुरंत हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और विशेष टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी।

मुंबई पुलिस ने खंगाले 700 CCTV फुटेज

आरोपी तक पहुंचने के लिए वी.पी. रोड पुलिस की टीमों ने व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया। दो टांकी इलाके से लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए लगभग 700 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की गई।

कैमरों में आरोपी के हर एक मूवमेंट को ट्रैक करते हुए पुलिस ने उसकी आवाजाही का पूरा नक्शा और रास्ता तैयार किया। लगातार पीछा करने के बाद आखिरकार पुलिस को सुराग मिला और आरोपी को मुंबई के अंधेरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रयागराज का रहने वाला है वॉकी-टॉकी चुनाने वाला आरोपी

पुलिस की जांच में गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नियाज उर्फ फैजान (26) के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले का निवासी है। पुलिस के अनुसार, मुंबई में उसका कोई स्थायी ठिकाना या ठिकाने का निश्चित पता नहीं है और वह शहर में इधर-उधर घूमता रहता था।

पूछताछ और शुरुआती जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों के सामने यह बात भी सामने आई है कि आरोपी मानसिक रूप से पूरी तरह सक्षम नहीं लगता है। हालांकि, मुंबई पुलिस इस पहलू की तकनीकी और चिकित्सीय रूप से पुष्टि कर रही है।

17 सितंबर को हुई थी वॉकी-टॉकी चोरी की घटना

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 17 सितंबर की है। दो टांकी पुलिस चौकी के भीतर चार्जिंग पॉइंट पर रखा पुलिस का वॉकी-टॉकी अचानक गायब हो गया था। पुलिस चौकी के अंदर से ही सरकारी संचार उपकरण की चोरी होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि चोरी के वास्तविक कारण और मंशा का पता लगाया जा सके।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात