मुंबई में नाइट स्कूलों की घटती संख्या सोर्स:फोटो नवभारत
मुंबई

350 से 120 पर सिमटी मुंबई की नाइट स्कूलें, गरीब बच्चों की पढ़ाई पर संकट, अनुदान और शिक्षकों की कमी

Mumbai Night Schools Crisis: मुंबई में कामकाजी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों का सहारा रही नाइट स्कूलें एक दशक में 350 से घटकर 120 रह गईं। अनुदान, शिक्षक और ड्रॉपआउट बड़ी चुनौती।

मनीषा बोंदरे

Mumbai Education Night Schools: मुंबई में आर्थिक रूप से कमजोर और कामकाजी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण विकल्प रही नाइट स्कूलों की संख्या एक दशक में करीब 350 से घटकर 120 रह गई है।

सरकारी अनुदान में कमी, शिक्षकों की कमी और बढ़ते ड्रॉपआउट को स्कूलों की खराब स्थिति की प्रमुख वजह बताया जा रहा है।

350 से सिर्फ 120 नाइट स्कूल

कभी मुंबई के उन बच्चों के लिए नाइट स्कूल उम्मीद की किरण थीं, जिन्हें परिवार की आर्थिक मजबूरियों के कारण दिन में काम करना पड़ता था। काम के बाद रात में पढ़ाई पूरी करने का मौका देने वाली इन स्कूलों की संख्या अब तेजी से घट रही है। एक दशक पहले मुंबई में करीब 350 नाइट स्कूल थीं, जो अब सिमटकर 120 के आसपास रह गई हैं।

कामकाजी बच्चों के लिए था पढ़ाई का सहारा

मुंबई में नाइट स्कूलों की शुरुआत ऐसे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प के तौर पर हुई थी, जिन्हें आर्थिक परिस्थितियों के कारण पढ़ाई के साथ काम करना पड़ता था। दिन में रोजगार या परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के बाद ये विद्यार्थी रात में स्कूल जाकर अपनी शिक्षा जारी रखते थे।

कई नाइट स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती थी। लेकिन समय के साथ सुविधाओं में कमी और शिक्षकों की समस्या बढ़ती गई। इसका सीधा असर इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।

350 से घटकर 120 हुई संख्या

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब एक दशक पहले मुंबई में 350 के आसपास नाइट स्कूल संचालित होती थीं। अब इनकी संख्या घटकर करीब 120 रह गई है। कई रिपोर्टों में सरकारी अनुदान नहीं मिलने को स्कूलों के बंद होने की प्रमुख वजह बताया गया है।

मुंबई शहर और उपनगरों में बड़ी संख्या में नाइट स्कूल बीएमसी स्कूलों की इमारतों में संचालित होती हैं। दक्षिण मुंबई में चलने वाली 18 नाइट स्कूलों में भी कई के सामने अस्तित्व का संकट बताया जा रहा है।

हाल ही में सिद्धार्थ नाइट स्कूल के तीन शिक्षकों के तबादले का मामला भी सामने आया। शिक्षकों की कमी के बीच विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता जताई जा रही है।

अनुदान, शिक्षक और ड्रॉपआउट बनी बड़ी चुनौती

नाइट स्कूलों के सामने सबसे बड़ी समस्याओं में सरकारी फंड की कमी, शिक्षकों की कमी और विद्यार्थियों का बढ़ता ड्रॉपआउट शामिल है। कम विद्यार्थियों वाली कक्षाओं को बंद किए जाने की नीति भी कुछ स्कूलों के लिए चुनौती बन रही है।

बीएमसी की उपायुक्त (शिक्षा) प्राची जांभेकर के मुताबिक, प्रशासन नाइट स्कूलों को बचाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने शिक्षकों की कमी और बढ़ते ड्रॉपआउट को चिंता का विषय बताया। उनके अनुसार, फंड में कमी के कारण प्राइवेट ट्रस्ट और एनजीओ की मदद से स्कूलों को चलाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुंबई की प्रमुख नाइट स्कूलें

मुंबई शहर में अब भी कई नाइट स्कूल विद्यार्थियों को शिक्षा का अवसर दे रही हैं। इनमें सेंट जेवियर्स नाइट हाई स्कूल और सिद्धार्थ नाइट हाई स्कूल (फोर्ट), रेजिना पैसिस नाइट हाई स्कूल (भायखला), भारतीय विद्या मंदिर नाइट हाई स्कूल (माटुंगा पश्चिम), मॉडल नाइट हाई स्कूल (डोंगरी) और पंचशील नाइट हाई स्कूल (मालवणी) शामिल हैं।

नाइट स्कूलों की घटती संख्या का सबसे बड़ा असर उन विद्यार्थियों पर पड़ सकता है, जिनके लिए दिन में काम और रात में पढ़ाई ही शिक्षा जारी रखने का रास्ता है। ऐसे में इन स्कूलों को संसाधन और शिक्षक उपलब्ध कराना शिक्षा के साथ सामाजिक अवसरों से भी जुड़ा मुद्दा बन गया है।

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा