संजय राउत 
मुंबई

1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ...IND-PAK मैच से पाकिस्तान को मिला 1,000 करोड़, संजय राउत ने बोला हमला

Sanjay Raut betting claim: संजय राउत का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच पर 1.5 लाख करोड़ का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ पाकिस्तान पहुंचे।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि एक दिन पहले खेले गए भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपये पाकिस्तान के पास गए। राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत-पाकिस्तान मैच से 1,000 करोड़ रुपये मिले हैं और ‘‘इस पैसे का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया जाएगा।''

1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ

राउत ने दावा किया, ‘‘कल के मैच में 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपये पाकिस्तान के पास गए। इस पैसे का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया जाएगा। क्या सरकार या बीसीसीआई को इसकी जानकारी नहीं है?''

गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ रविवार को खेला गया मैच सात विकेट से जीत लिया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के अपने समकक्षों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

राउत की पार्टी इस मैच का विरोध कर रही थी। राउत ने इसे एक तमाशा बताया और दावा किया कि यह इनकार तात्कालिक निर्णय नहीं था। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले और उसके बाद सात मई को सीमा पार आतंकवादी ठिकानों पर भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच बहिष्कार के आह्वान के बावजूद यह मैच खेला गया। -एजेंसी इनपुट के साथ

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 दिसंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा