मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai: 31 दिसंबर की आधी रात के बाद भी मिलेगी लोकल सेवा, न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर मुंबईकरों को राहत

Local Train In Mumbai: नए साल की रात मुंबईकरों को बड़ी राहत मिलने वाली हैं। मध्य रेलवे 4 और पश्चिम रेलवे 8 स्पेशल लोकल चलाएगा। आधी रात के बाद भी सभी स्टेशनों पर सुरक्षित यात्रा की सुविधा दी जाएगी ।

अपूर्वा नायक

Mumbai Local Train News In Hindi: मुंबई के लोगों को 31 दिसंबर और 1 जनवरी की आधी रात को मध्य रेलवे चार स्पेशल लोकल ट्रेनें ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से देर रात तक चलने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

मध्य रेलवे से जानकारी के अनुसार, ये स्पेशल सेवाएं मेन लाइन और हार्बर लाइन दोनों पर चलेंगी, जिससे मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में नए साल का जश्न मनाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा आसान और सुरक्षित होगी।

इस संबंध में मध्य रेलवे ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर एक स्पेशल लोकल ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से सुबह 1.30 बजे रवाना होगी और मेन लाइन पर कल्याण सुबह 3.00 बजे पहुंचेगी। जबकि, एक और स्पेशल सर्विस कल्याण से सुबह 1.30 बजे रवाना होगी और सीएसएमटी सुबह 3.00 बजे पहुंचेगी।

सभी स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें

हार्बर लाइन पर नए साल की स्पेशल सबअर्बन ट्रेन सीएसएमटी से सुबह 1.30 बजे निकलेगी और पनवेल सुबह 2.50 बजे पहुंचेगी। इसी तरह एक और स्पेशल ट्रेन पनवेल से सुबह 1.30 बजे निकलेगी और सीएसएमटी सुबह 2.50 बजे पहुंचेगी। मध्य रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करते हुए यह भी साफ किया कि सभी चारों स्पेशल ट्रेनें अपने-अपने रूट के सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इन एक्स्ट्रा सेवाओं पर ध्यान दें और देर रात की यात्रा के लिए इनका इस्तेमाल करें। नए साल के जश्न के दौरान सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मध्य रेलवे प्रशासन ने बड़ी पहल की है।

बिना टिकट यात्रा करने वालों गिरेगी गाज

वहीं, त्योहारों के समय बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मध्य रेलवे ने गुरुवार को कहा कि उसने बिना परमिट और बिना टिकट यात्रा के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों ने आगे कहा कि हमने असली यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत टिकट चेकिंग अभियान को तेज कर दिया है।

पश्चिम रेलवे चलाएगा 8 अतिरिक्त लोकल

नववर्ष की पूर्व संध्या पर यात्रियों की बढ़ती भीड को देखते हुए ने विशेष व्यवस्था की है। 31 दिसंबर की रात चर्चगेट और विरार के बीच कुल 8 अतिरिक्त लोकल ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। इनमें 4 अप (अप) और 4 डाउन (डाउन) दिशाओं में होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये सभी लोकल ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकेंगी, जिससे देर रात तक यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

नए साल के जश्न के दौरान उपनगरीय इलाकों से दक्षिण मुंबई और अन्य प्रमुख क्षेत्रों की ओर आवागमन बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्टेशन स्टाफ के निर्देशों का सहयोग करें। अतिरिक्त लोकल सेवाओं से नववर्ष की रात यात्रा सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें