मुंबई वेस्टर्न रेलवे (फोटो-सोशल मीडिया)  
मुंबई

Mumbai Local Train: विरार-दहानू चौपदरीकरण 50% पूरा, विरार में 15 डिब्बों की लोकल के लिए प्लेटफॉर्म तैयार

Mumbai Local Train News: MRVC ने विरार-दहानू चौपदरीकरण परियोजना का 50% काम पूरा कर लिया है। विरार स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का विस्तार कर 15 डिब्बों की लोकल चलाने का सफल ट्रायल किया गया,

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Western Railway News: मुंबई में उपनगरीय यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए एमआरवीसी द्वारा कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे के विरार दहानू के बीच रेल लाइन का चौपदरीकरण तेजी से हो रहा है। 2028 तक का लक्ष्य लेकर चलने वाली इस परियोजना का 50 प्रतिशत काम हो गया है। विरार-दहानू रोड रेल चौपदरीकरण प्रोजेक्ट कर तहत विरार (VR) स्टेशन पर कैपेसिटी बढ़ाने के काम में काफी तरक्की हुई है।

एमआरवीसी के माध्यम से प्लेटफ़ॉर्म नंबर 3A और 4A को 6.50 मीटर से बढ़ाकर 10.50 मीटर कर दिया गया है। यह काम 15-कोच वाली मुंबई (Mumbai )लोकल ट्रेनों के संचालन को देखते हुए किया गया है। इससे विरार दहानू के बीच 15 डिब्बे की लोकल चलाना आसान हो जाएगा। इसके पहले 12-कोच वाली ट्रेनों का इंतज़ाम था। इसके अलावा, पश्चिमी तरफ एक नया होम प्लेटफ़ॉर्म (प्लेटफ़ॉर्म नंबर 5A) बनाया गया है। जल्द ही कई 12 डिब्बो की लोकल 15 डिब्बों में तब्दील कर इस रूट पर चलाई जा सकेंगी।

4 माह के रिकॉर्ड समय में हुआ काम

यह काम चार महीने के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है, जो इस ज़्यादा डेंसिटी वाले सबअर्बन स्टेशन पर ऑपरेशनल दिक्कतों के बावजूद अच्छे से काम करना सम्भव हो सका। रविवार को आज वेस्टर्न रेलवे ने MRVC के साथ मिलकर एक EMU ट्रेन का ट्रायल रन कामयाबी से किया। अपग्रेड किए गए प्लेटफ़ॉर्म 15-कोच वाली सबअर्बन सर्विस शुरू करने के लिए जल्द ही ज़ोनल रेलवे को सौंप दिए जाएंगे।

बढ़ेगी कैपिसिटी - सीएमडी

MRVC के CMD विलास एस. वाडेकर ने कहा कि इन डेवलपमेंट से लोकल ट्रेनों की कैपेसिटी काफी बढ़ेगी। पैसेंजर की सुविधा बेहतर होगी। विरार स्टेशन पर ऑग्मेंटेशन का काम सेक्शन की कैपेसिटी बढ़ाने की दिशा में एक ज़रूरी कदम है। MRVC वेस्टर्न रेलवे के साथ मिलकर ऐसे काम कर रहा है, जिससे सेफ्टी पक्की हो और सबअर्बन ट्रेन ऑपरेशन में कम से कम रुकावट आए।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें