Mumbai Monsoon Arrival Rain Alert News: तेज गर्मी और उमस से परेशान मुंबई वासियों को जल्द बारिश की फुहारों गिरने से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले एक सप्ताह में मानसून की एंट्री हो सकती है।
आज रविवार से मुंबई और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मुंबई सहित पूरे राज्य भी भीषण गर्मी पड़ रही है। इस साल सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में रविवार से अगले तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पालघर और ठाणे जिलों के लिए भी रविवार को हल्की बारिश और सोमवार को गरज के साथ बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
यह अलर्ट कोकण के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए भी दिया गया है। सोमवार और मंगलवार को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून का दूसरा लॉन्ग टर्म फोरकास्ट जारी किया है। इसके अनुसार जून से सितंबर 2026 तक चार महीने के मौसम के दौरान पूरे देश में सिर्फ 90 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इसे सामान्य से कम माना जाता है।
ये भी पढ़ें :- Delhi Mumbai Terror Module: दिल्ली-मुंबई में हमले की कथित साजिश का दावा, मुंबई से दो संदिग्ध गिरफ्तार
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मानसून सामान्य से कम रहता है तो इसका असर कृषि उत्पादन और जल भंडारण पर पड़ सकता है। हालांकि, क्षेत्रवार वर्षा वितरण की स्थिति आने वाले महीनों में स्पष्ट होगी। फिलहाल मुंबई और कोंकण क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि जल्द ही बारिश की शुरुआत होने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।