Mumbai Metro Devendra Fadnavis, Eknath Shinde (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबईकरों को मिली 2 नई मेट्रो की सौगात; दहिसर-काशीगांव, डायमंड गार्डन-मंडाले रूट का CM फडणवीस ने किया लोकार्पण

Mumbai Metro News: मुंबई में मेट्रो लाइन 9 (दहिसर-काशीगांव) और लाइन 2B (डायमंड गार्डन-मंडाले) के पहले चरण की शुरुआत हुई है। इससे मीरा-भायंदर और हार्बर क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Devendra FadnavisNews: मंगलवार का दिन मुंबईकरों के लिए मंगलकारी साबित हुआ। मुंबईकरों की सेवा में शामिल हुई 2 नई मेट्रो लाइनों के पहले चरण का लोकार्पण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे,परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, विधायक संजय उपाध्याय, नरेंद्र मेहता, एमएमआरडीए आयुक्त डॉ संजय मुखर्जी एवं अन्य गणमान्य की उपस्थिति में किया गया।

मंगलवार को मेट्रो लाइन 9 (दहिसर से काशीगांव) और मेट्रो लाइन 2 बी (डायमंड गार्डन से मंडाले) को सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबईकरों के सुरक्षित व तेज आवागमन की दृष्टि से यह दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मुंबईकरों को एक नहीं बल्कि दो दो मेट्रो की सौगात मिल रही है। मेट्रो 2 बी से मुंबई हार्बर की तरफ कनेक्टिविटी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों मेट्रो के दूसरे चरण का काम भी तेजी से चल रहा है।

Mumbai MMRDAमें सीमलेस कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुम्बई एवं एमएमआर में सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए एमएमआरडीए के माध्यम से लगभग 340 किमी मेट्रो का जाल बिछाया जा रहा है। मुंबई (Mumbai) एयरपोर्ट और छत्रपति शिवाजी महाराज रेल टर्मिनस से मेट्रो जोड़ी गई है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुम्बई एमएमआर को मेट्रो से जोड़ने का संकल्प पूरा हो रहा है। अब मुंबई की सीमा पार कर मेट्रो ठाणे जिले के काशीमीरा तक पहुंच गई है। ठाणे, भिवंडी, कल्याण तक जल्द ही मेट्रो पहुंचेगी।

मेट्रो लाइन 9 का पहला चरण

बहुप्रतीक्षित मेट्रो लाइन 9 (दहिसर से काशीगांव) का पहला चरण शुरू होने से मीरा भायंदर वासियों की यात्रा आसान होगी। परिवहन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रताप सरनाईक वर्षों से इस मेट्रो के लिए विशेष प्रयास कर रहे थे। 4.7 किमी के इस पहले चरण के मेट्रो मार्ग में दहिसर पूर्व से पांडुरंग वाड़ी, मीरा गांव व काशीगांव स्टेशन होंगे

मुंबई की सीमा पार कर मेट्रो अब ठाणे जिले में प्रवेश कर गई है। इस मेट्रो मार्ग में डबल डेकर ब्रिज बना है। यह मेट्रो लाइन मेट्रो 2 ए से जुड़ गई है। मेट्रो लाइन 9 से अब सीधे अंधेरी तक पहुंचा जा सकेगा। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर वाहनों का ट्रैफिक भी कम हो सकेगा।

मेट्रो लाइन 2 बी का पहला हिस्सा

7 अप्रैल से मेट्रो 2 बी के पहले चरण (डायमंड गार्डन से मंडाले) की शुरुआत हो गई है। 5.53 किमी के इस प्रथम चरण के रूट पर डायमंड गार्डन, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, देवनार, मानखुर्द और महाराष्ट्र नगर मंडाले स्टेशन होंगे।

मुंबई के हार्बर इलाके को जोड़ने वाली इस मेट्रो के सभी स्टेशनों को ग्रीन बिल्डिंग का प्लेटिनम मानक मिला हुआ है। मंडाले में एशिया का सबसे बड़ा मेट्रो डिपो भी बनाया जा रहा है। मेट्रो 9 एवं 2 बी के शुरू होने से मुंबईकरों की यात्रा तेज और आरामदायक होने वाली है। इससे पूर्व और पश्चिम उपनगरों के बीच यात्रा आसान होगी।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा